Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में होली के जश्न का माहौल है, इस बीच होली के दिन ही मौसम ने अप्रत्याशित करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान में अचानक गिरावट आई है और अभी हल्की बारिश हो रही है.
यूपी के गाजियाबाद, बिसरख, नोएडा और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई है, जिससे गर्मी की चुभन कम हो गई है और लोग राहत महसूस कर रहे हैं.
मौसम विभाग ने बताया था कि शुक्रवार को दिल्ली-NCR और यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे होली के रंगों पर असर पड़ सकता है, हालांकि दोपहर को बारिश नहीं हुई. शाम को हुई बूंदा-बांदी लोगों के लिए राहत लेकर आई.
13 मार्च को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला था. गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश के कई जिलों और दिल्ली-NCR में अचानक मौसम बदला. हल्की बारिश और तेज हवा के साथ ओले भी गिरे, जिससे ठंडक का अहसास हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बारिश के बाद मौसम में ठंडक आई. इस बदलाव ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी और होली के रंगों के बीच मौसम और भी खुशनुमा हो गया.
पढ़िए: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात, गांव-कस्बे जलमग्न
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों और पाबंदियों के चलते कारोबार और न्यायिक कामकाज पर…
CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…
बहराइच जिले के मंझरा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घर के…
Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात…
Atal Bihari Vajpayee: आज ही के दिन, 13 अक्टूबर 1999 को भारत रत्न अटल बिहारी…
‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA…