Ai generated image
Republic Day 2026 security: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतेजामों को परखा जा रहा है. इस कड़ी में अब दिल्ली पुलिस एक अनोखा AI चश्मा लेकर आई है. जिसको पुलिस कर्मी 26 जनवरी को पहनते नजर आएंगे. इस AI चश्मे की खाशीयतों की बात करें तो इसमें तकरीबन 65000 अपराधियों का डाटा संग्रहित रहेगा. इनके अलावा परेड के दौरान हाईटेक कैमरे भी संदिग्धों पर नजर रखेंगे. बता सेन कि दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मेट्रो परिसरों, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और IGI एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
नई दिल्ली के डीसीपी देवेश महला ने इस विशेष चश्मे की जानकारी देते हुए बताया कि इस चश्मे में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS), वीडियो एनालिटिक्स और थर्मल इमेजिंग लगे है. साथ ही यह चश्मा एक मोबाइल एप्लीकेशन से जुड़ा हुआ है, जो लगातार 10,000 से अधिक संदिग्धों के डेटाबेस को स्कैन करता है. DCPने यह भी बताया कि ये चश्मे जरूरी एंट्री पॉइंट, जंक्शन और रिपब्लिक डे परेड रूट पर तैनात पुलिस वाले पहनेंगे.
वहीं जानकारी के मुताबिक, इस AI चश्मे को मुंबई की टेक्नोलॉजी फर्म अजना लेंस द्वारा बनाया गया है. ये स्मार्ट AI चश्मे एक केबल के जरिए मोबाइल फोन से कनेक्ट हो जाते हैं और इनसे पुलिस वाले चलते-फिरते अपराधियों के डेटाबेस तक पहुंच सकते हैं.
DCP देवेश कुमार महला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इन चश्मों (Delhi Police AI glasses) को पिछले साल डिजाइन किया गया था, जिन्हे अब गणतंत्र दिवस की सिक्योरिटी और चेकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अंतर्गत टेक्नोलॉजी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दाढ़ी बढ़ाता है या चेहरे पर कट का कोई निशान है, तो भी इसका फेशियल रिकग्निशन सिस्टम उस व्यक्ति की पहचान कर सकता है. वहीं बता दें कि अगर डेटाबेस में मौजूद तस्वीरें 10 से 20 साल पुरानी भी हैं, तो भी कैमरा चेहरे के फीचर्स कैच कर सकता है और उन्हें मैच कर सकता है.
यह भी पढ़ें: बूंदी छोड़ो…26 जनवरी पर चीलों को मिलेगी चिकन पार्टी, सुरक्षित एयर शो के लिए सरकार का अनोखा प्लान
पुलिस ने यह भी बताया कि इस सिस्टम को काम करने के लिए लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी जरूरत नहीं है. इसका एप्लिकेशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, उसे अपने पास स्टोर कर सकता है और कनेक्टेड मोबाइल फोन पर संदिग्ध गतिविधि को पकड़ सकता है, इंटरनेट या नेटवर्क एक्सेस की जरूरत सिर्फ दूसरी यूनिट्स और सीनियर अधिकारियों को अलर्ट करने के लिए होती है.
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के इंतजामों (Republic Day 2026 security) पर बोलते हुए पुलिस ने कहा कि नई दिल्ली जिले में 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके लिए पुलिस ने 9 से 10 फुल-स्केल रिहर्सल की हैं. कई जगहों पर पैदल चलने वालों की भी चेकिंग की जाएगी. पुलिस के अधिकारियों ने यह भी बताया कि शहर में 3,000 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें वीडियो एनालिटिक्स और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले 30 से ज़्यादा कंट्रोल रूम सपोर्ट करते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…