देश

दो वर्ष बाद भी अटूट आस्था, अयोध्या में रामलला के दर्शन से भावुक हुए श्रद्धालु

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में आज प्राण प्रतिष्ठा का अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दूसरा वर्ष पूर्ण हो रहा है. दो वर्ष पूर्व 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल हुए थे. उन्हीं के हाथों शुभ मुहूर्त में बालक राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.

प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे वर्ष पूर्ण होने पर आज राम जन्मभूमि मंदिर में बालक राम रामलला को नवीन पीतांबर वस्त्र धारण कराया गया है. रामलला को 56 भोग अर्पित किए गए. सुबह भोर में गुनगुने पानी से अभिषेक भी किया गया है. आज के खास मौके पर देश-विदेश से भक्त रामनगरी पहुंचे हुए हैं. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

500 सालों का संघर्ष

अयोध्या आज अपने पुराने वैभव की ओर अग्रसर है. मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा हुए दो वर्ष बीत चुके हैं. 500 वर्षों के संघर्ष का प्रतिफल राम के मंदिर के रूप में भक्तों को मिल चुका है. भक्त रामलला का दर्शन कर आनंदित हो रहे हैं.

हजारों की संख्या में भक्त राम मंदिर में मौजूद हैं. भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के बाद बहुत ही भावुक नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि रामलला के दर्शन कर आज उन्हें वह चीजें प्राप्त हुईं, जिन्हें शब्दों से बयान नहीं किया जा सकता.

नचाते-गाते श्रद्धालु

अयोध्या की सड़कों पर आज खास ही नजारा देखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालु प्रभात फेरी के साथ सड़कों पर रामधुन पर नृत्य करते दिखे. अयोध्या में आज के खास मौके पर मणिपुर से आया परिवार रामलला का दर्शन कर रहा है. उनका कहना है कि वे 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन रामलला का दर्शन करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाए. इसलिए उन्होंने आज का दिन चुना, जब राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं.


ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर दी जाएगी 21 तोपों की सलामी, अब भारतीय 105 मिमी लाइट फील्ड गन से होगी फायरिंग


सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अयोध्या हमेशा आतंकियों की हिट लिस्ट में रहती है. अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. सुरक्षा बल राम जन्मभूमि मंदिर के इर्द-गिर्द घूमकर सुरक्षा मजबूत होने का संदेश दे रहे हैं. बैगों की जांच की जा रही है. यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि किसी तरह की असुविधा श्रद्धालुओं को न हो.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अगले 8 घंटे 13 राज्यों पर बहुत भारी…! मूसलाधार बारिश और 70 की रफ्तार से आंधी का खौफनाक अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…

7 minutes ago

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

54 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago