देश

Delhi Pollution: सिर्फ फेफड़ों पर नहीं, हड्डियों पर भी असर डाल रहा है प्रदूषण

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. शनिवार (29 नवंबर) सुबह 8 बजे CPCB के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का औसत AQI 335 दर्ज किया गया यानि AQI  400 के करीब दर्ज किया गया. यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है और इससे खतरनाक भी माना जाता है. पिछले कई दिनों से हवा की गुणवत्ता गंभीर से बेहद खराब के बीच बनी हुई है.

इंडिया गेट, आनंद विहार और आया नगर जैसे कई इलाकों में AQI 320 से ऊपर रहा. राजधानी के कई हिस्सों—नरेला, द्वारका, रोहिणी—में सुबह वॉक करने वाले लोगों की संख्या बेहद कम हो गई है, क्योंकि उच्च प्रदूषण ने सांस लेने, खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएँ बढ़ाई हैं. उच्च प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं.

स्थिति इतनी गंभीर है कि इसे संसद के शीतकालीन सत्र में भी उठाने की तैयारी है. दिवाली के बाद से लगातार बिगड़ी हवा के बीच भले ही कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है, लेकिन प्रदूषण का खतरा कम नहीं हुआ है.

इन्हीं बढ़ते हालातों पर बातचीत के दौरान, दिल्ली के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन और मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज में पिछले 15 वर्षों से प्रधान सलाहकार (Principal Consultant) के तौर पर सेवाएं दे रहे डॉक्टर दीपक अरोड़ा बता रहे हैं कि प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को नहीं, बल्कि हड्डियों और जोड़ों को भी गहराई से नुकसान पहुंचा रहा है.

प्रदूषण कैसे हड्डियों और जोड़ों को प्रभावित करता है?

प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म कण—PM2.5 और PM10—सिर्फ फेफड़ों में जाकर नहीं रुकते. ये रक्त प्रवाह में शामिल होकर पूरे शरीर में सूजन (inflammation) पैदा करते हैं.

धीरे-धीरे यह सूजन:

  • जोड़ों में दर्द
  • मांसपेशियों में जकड़न
  • हड्डियों की कमजोरी
  • आर्थराइटिस बढ़ने

इन जैसी समस्याओं का कारण बनती है. कई अध्ययनों में पाया गया है कि लगातार खराब हवा में रहने से हड्डियों का घनत्व (Density) भी कम होता है, यानी हड्डियां समय से पहले कमजोर होने लगती हैं.

धूप न मिलना: Vitamin D deficiency का बड़ा कारण

प्रदूषण का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव यह है कि लोग बाहर निकल ही नहीं पा रहे. धूप में कम समय बिताने से शरीर को मिलने वाला प्राकृतिक Vitamin D तेजी से कम हो रहा है.

  • बच्चे
  • युवा
  • महिलाएँ
  • बुजुर्ग

हर वर्ग में विटामीन D की कमी तेज़ी से बढ़ रही है. Vitamin D हड्डियों की मजबूती की बुनियाद है. इसकी कमी होने पर बोन मिनरलाइजेशन प्रभावित होता है और हड्डियां जल्दी कमजोर हो जाती हैं.

कम वॉक, कम मूवमेंट — दर्द और भी बढ़ाता है

प्रदूषण के कारण लोग नियमित वॉक करने से बच रहे हैं, जबकि: नियमित चलना = स्वस्थ जोड़ + बेहतर ब्लड सर्कुलेशन + नियंत्रित वजन जब चलना कम होता है, तो ज्वाइंट्स पर दबाव बढ़ जाता है और स्टीफनेस और दर्द और ज्यादा हो जाता है.

क्या करें? समाधान क्या है?

प्रदूषण के बीच भी हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखना पूरी तरह संभव है—बस दिनचर्या में कुछ बदलाव ज़रूरी हैं:

  1. घर के अंदर व्यायाम करें
  • योग
  • स्ट्रेचिंग
  • इंडोर वॉकिंग
  • स्टेशनरी साइक्लिंग

ये सभी ज्वाइंट्स के लिए बेहतरीन हैं.

  1. Vitamin D की पूर्ति करें

अगर बाहर धूप नहीं मिल रही तो डॉक्टर की सलाह से:

  • Vitamin D supplements
  • Calcium-rich diet
  • Multi-vitamins लेना अत्यंत आवश्यक है.
  1. वजन पर नियंत्रण रखें

अधिक वज़न घुटनों और हिप जॉइंट्स पर सीधा दबाव बढ़ाता है.

  1. आहार में सुधार करें
  • दूध, दही, पनीर
  • अंडे
  • मेवे
  • हरी पत्तेदार सब्जियाँ
  • बाजरा, रागी

निष्कर्ष: प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों का मुद्दा नहीं है—यह एक साइलेंट ऑर्थोपेडिक खतरा बन चुका है. यह हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों की सेहत को उतना ही नुकसान पहुंचा रहा है जितना सांस को.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

55 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago