देश

‘जब तक जुल्म होगा, तब तक जिहाद होगा…’, मौलाना महमूद मदनी के ‘जिहादी’ बोल, सुप्रीम कोर्ट पर भी की तीखी टिप्पणी

Maulana Mahmood Madani Controversy: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने एक बार फिर अपने विवादित बयानों से देश के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. मौलाना मदनी ने ‘जिहाद’ की अवधारणा को जायज ठहराते हुए उसे इस्‍लाम का ‘पवित्र कर्तव्य’ बता डाला. मदनी ने सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए.

भोपाल में जमीयत की गवर्निंग बॉडी काउंसिल की बैठक में बोलते हुए, मौलाना मदनी (Maulana Mahmood Madani) ने सीधे तौर पर न्यायपालिका पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और यहाँ तक कह दिया कि ‘सुप्रीम कोर्ट को ‘सुप्रीम’ कहलाने का अधिकार नहीं’ है, अगर वह संविधान की पाबंदी न करे.

‘लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद’ नहीं होता: मौलाना

मौलाना महमूद मदनी (Maulana Mahmood Madani) ने इस्‍लाम के अनुयायियों से जोड़े जाने वाले ‘जिहाद’ शब्द पर मुस्लिम समुदाय का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि इस्लाम के दुश्मनों ने ‘जिहाद’ शब्द को हिंसा और नफरत का पर्याय बना दिया है, जबकि इस्लाम में यह एक पाक-फर्ज है. उन्होंने ‘लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर गहरी आपत्ति जताई और कहा कि इनका उपयोग मुसलमानों की तौहीन (अपमान) करने के लिए किया जा रहा है.

मदनी ने ‘जिहाद’ को अनिवार्य बताते हुए कहा,


“जब-जब जुल्म होगा तब-तब जिहाद होगा. मैं इसको फिर दोहराता हूं जब-जब जुल्म होगा तब-तब जिहाद होगा.”

उनके इस बयान को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष के इस अधिवेशन में एक बड़े ऐलान के तौर पर देखा जा रहा है.

न्यायपालिका की कार्यशैली पर खड़े किए गंभीर सवाल

मौलाना मदनी ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट और भारतीय न्यायपालिका की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद और तीन तलाक से जुड़े मामलों में अदालतें केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही हैं. उन्होंने ज्ञानवापी और मथुरा के मामलों की अदालतों में सुनवाई होने पर भी ऐतराज जताया और कहा कि यह सब ‘इबादतगाह कानून’ (Places of Worship Act, 1991) को नजरअंदाज करके किया जा रहा है, जो संविधान की भावना के खिलाफ है.

संविधान की पाबंदी करे अदालत: मौलाना महमूद मदनी

मौलाना मदनी (Maulana Mahmood Madani) ने सुप्रीम कोर्ट की ‘सर्वोच्चता’ को एक शर्त से जोड़ते हुए कहा कि “सुप्रीम कोर्ट उस वक्त ही सुप्रीम कहलाने का हकदार है जब तक संविधान की पाबंदी करे और अगर ऐसा ना करे तो सुप्रीम कहलाने का हक नहीं है.” उन्होंने जोर देकर कहा कि न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखना सर्वोच्च न्यायालय का संवैधानिक दायित्व है.

मौलाना मदनी का यह तीखा बयान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी काउंसिल की मीटिंग में आया है. उनके भाषण का यह अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं. इस पूरे अधिवेशन की क्‍लिप जमीयत के राष्ट्रीय प्रबंधक कमेटी अधिवेशन के यूट्यूब लाइवस्ट्रीम (YouTube Video Link) में देखी जा सकती है.

यह भी पढ़िए: ‘मुसलमान अपाहिज हो गया…’, मौलाना के बयान पर बवाल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

42 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago