रिपोर्टर- Mukesh Rana
मानसून से ठीक पहले दिल्ली सरकार के मंत्री सड़क से गड्ढे भरने का निर्देश जारी कर चुके है वावजूद दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 की सड़कों की स्थिति बदहाल है. स्थानीय आर डब्लू ए के मुताबिक क्षेत्र में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है सभी सड़के पूरी तरह से टूटी हुई है लोगो का सड़क में गड्ढे के कारण लोगो का सड़क पर चलना भी पूरी तरह दूभर हो रखा है ऊपर से मानसून सिर पर दस्तक देने को है जिससे स्थिति और बदहाल हो जाएगी .
क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर रोहिणी सेक्टर 22 गोकुल धाम आर डब्लू ए ने स्थानीय विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्राज को लिखित शिकायत देकर जन समस्याओं से अवगत कराया RWA के पदाधिकारीयो के मुताबिक रोहिणी सेक्टर 22 के बड़े छोटे सभी रोड पूरी तरह टूट चुके है ,सड़कों पर लाइट नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है जिससे हादसों की प्रबल आशंका बनी रहती है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक रोहिणी सेक्टर 22 डीडीए की पक्की कालोनी है जिसमें रहने वाले लोग पक्की रजिस्ट्री स्टैंप ड्यूटी ओर हाउस टैक्स पेयर होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं की कमी से झूझने को मजबूर है रोहिणी सेक्टर 22 पॉकेट स्थित पॉकेट 14 में तो डीडीए का पक्का सेक्टर होने के बावजूद कुछ हिस्से में सीवर लाइन तक मौजूद नहीं है लाइट के खंभे आज भी बिना लाइट के शो पीस बने खड़े है, जिसको लेकर गोकुल धाम RWA पहले भी संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुकी है वावजूद समस्याओं का अंबार लगा हुआ है.
दिल्ली में भारतीय जनता की सरकार बनने के बाद लोगो को आशा की एक नई किरण नजर आई थी लेकिन समय के साथ साथ वो किरण भी फीकी पड़ती जा रही है जिससे लोगो में खासी नाराजगी है जिसके चलते अब गोकुल धाम RWA ने सीधे दिल्ली सरकार मंत्री ओर स्थानीय विधायक रविंद्र इंदराज को क्षेत्रीय समस्याओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई है.
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: राजौरी के चटियारी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, नौ घायल
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…