देश

दिल्‍ली: मालवीय नगर के बाद अब तुगलकाबाद में भी लगी भीषण आग, 3 की मौत; राहत कार्य जारी

Tughlakabad Fire: दिल्ली और एनसीआर में आग हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में मालवीय नगर के होटल में हुए भीषण अग्निकांड और नोएडा के सेक्टर 52 व सेक्टर 74 स्थित ‘Ivy County’ सोसाइटी में लगी आग के जख्म अभी हरे ही थे कि देश की राजधानी एक बार फिर दहल उठी. इस बार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की जिंदा जलने और दम घुटने से मौत हो गई.

आधी रात को पार्किंग से उठीं लपटें

ये खौफनाक हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2:25 बजे हुआ. तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित ‘नया तारा अपार्टमेंट’ के पास बनी एक 5 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी पार्किंग में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने वहां खड़ी तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ियों के पेट्रोल टैंक फटने से आग इतनी तेजी से भड़की कि उसका जहरीला और काला धुआं पूरी पांच मंजिला इमारत में फैल गया. आधी रात को जब लोग गहरी नींद में थे, तब इमारत में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

कटर से ताला काट बचाई लड़कियों की जान

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की गाड़ियां मौके पर दौड़ पड़ीं. संकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर घुसने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दमकल विभाग के एडीओ यशवंत मीणा ने बताया कि आग और धुआं ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक पहुंच चुका था.

जब दमकल कर्मी सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचे, तो वहां का मुख्य दरवाजा लॉक था. टीम ने बिना वक्त गंवाए कटर से ताला काटा और छत पर फंसी दो लड़कियों समेत कुल 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया. सुरक्षित बचाए गए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के असली कारणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बिना एंटीडोट वाला केमिकल: जिस ‘जहर’ को दुनिया के 74 देश बैन कर चुके, उसे भारत के खेतों में क्‍यों उड़ेला जा रहा?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago