Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi fire

दिल्ली के उद्योग भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से दर्जनों अस्थायी घर जलकर खाक हो गए, हालांकि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. लगातार सामने आ रहे अग्निकांडों ने दिल्ली और अन्य शहरों में फायर सेफ्टी, अवैध बिजली कनेक्शन और संकरी बस्तियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दिल्ली-एनसीआर में मालवीय नगर और नोएडा सेक्टर 52 व 74 के बाद अब तुगलकाबाद में एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. शुक्रवार तड़के पार्किंग क्षेत्र से भड़की इस आग और जहरीले धुएं के कारण 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दमकल विभाग ने छत का ताला काटकर दो लड़कियों सहित 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है.

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिस स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच एजेंसियां होटल प्रबंधन और सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर रही हैं. दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, जबकि MCD ने राजधानी भर में फायर सेफ्टी जांच अभियान शुरू कर दिया है....

Hotel Fire Accident: देश में कई होटल बिना वेंटिलेशन, बिना इमरजेंसी एग्जिट और बिना फायर एनओसी (NOC) के अवैध रूप से चल रहे हैं. आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने का रास्ता न मिलने और धुएं से दम घुटने के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. इन हादसों को रोकने के लिए सख्त चेकिंग और नियमों का पालन बेहद जरूरी है.

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात फर्नीचर बाजार में भीषण आग लग गई. आग तेजी से कई दुकानों तक फैल गई और करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.

पालम में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है. आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पूरी बिल्डिंग में फैल गई, बचाव में देरी पर सवाल उठे हैं..

दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लगने से करीब 50 दुकानें जलकर राख हो गईं. दमकल की 10 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, कारण अभी जांच के दायरे में है...

Ravi Shankar Prasad House Fire: दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह आग लग गई. दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.

Delhi Fire Incident: दिल्ली के तिगरी एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार शाम चार मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Delhi Fire: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास पॉलिथिन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना पर दमकल की दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं. इस हादसे में फैक्ट्री में रखा लाखों के सामान जलकर खाक हो गया.