देश

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गेट तोड़कर घुसी कार, गुलदस्ता रख फरार चालक

Delhi Assembly security breach: राजधानी दिल्ली में एक बड़ी घटना हुई है. दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दोपहर करीब 2:05 बजे एक सफेद टाटा सिएरा (यूपी नंबर प्लेट) ने मॉल रोड पर स्थित बंद गेट को तोड़ते हुए वीआईपी एंट्री से परिसर में प्रवेश कर लिया.

फूलों का गुलदस्ता रखकर गायब चालक

बताया जा रहा है कि वाहन में मौजूद व्यक्ति स्पीकर कक्ष के बाहर फूलों का गुलदस्ता रखकर तुरंत मौके से फरार हो गया. हैरानी की बात यह रही कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कार बिना रोके अंदर घुसी और फिर बाहर निकलने में भी सफल रही. घटना के बाद पूरे प्रशासन में हलचल मच गई. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

इस घटना ने वीआईपी क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब तलाशना अब जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया.

धमाके जैसी आवाज सुनाई दी- प्रत्यक्षदर्शी

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई सामान्य हलचल होगी, लेकिन ध्यान देने पर उन्होंने देखा कि एक सफेद टाटा सिएरा कार गेट को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई है. कार काफी तेजी से परिसर में घुसी और कुछ समय तक अंदर घूमती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. शोर सुनकर आसपास के रिक्शा चालक और अन्य लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच गए.


ये भी पढ़ें: बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के ‘निर्विरोध’ जीत की उम्मीद टूटी, कांग्रेस की एंट्री से बना समीकरण


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर बाद वही कार वापस उसी दिशा में आई, दोबारा गेट से टकराई और तेज रफ्तार में बाहर निकलकर फरार हो गई. इस पूरी घटना के दौरान तेज आवाजों और अचानक हुई हलचल ने वहां मौजूद लोगों को बुरी तरह डरा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago