US Israel Strike Iran: मिडिल ईस्ट में तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है. सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उनके इंटेलीजेंस चीफ माजिद खादेमी एक भीषण हमले में मारे गए हैं. यह हमला अमेरिका और इजरायल की सेनाओं द्वारा मिलकर किया गया बताया जा रहा है. इस खबर के सामने आने के बाद में खलबली मच गई है और कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, माजिद खादेमी को निशाना बनाकर एक सटीक एयरस्ट्राइक की गई. बताया जा रहा है कि खादेमी एक गुप्त ठिकाने पर मीटिंग कर रहे थे, तभी गाइडेड मिसाइलों के जरिए उस जगह को तबाह कर दिया गया. इजरायल और अमेरिका ने इस ऑपरेशन को लेकर काफी गोपनीयता बरती थी. ईरान का कहना है कि यह हमला उनकी संप्रभुता का उल्लंघन है और इसका अंजाम बुरा होगा.
माजिद खादेमी ईरान की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी माने जाते थे. IRGC के खुफिया प्रमुख के तौर पर उन पर विदेशी जासूसी रोकने और मिडिल ईस्ट में ईरान के समर्थित गुटों (जैसे हिजबुल्लाह और हमास) के साथ तालमेल बिठाने की बड़ी जिम्मेदारी थी. इजरायल उन्हें अपने देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा मानता था. उनकी मौत को ईरान के सैन्य ढांचे के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू का रूख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल के दिनों में कई दौर की बातचीत हुई थी. ट्रंप प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे ईरान की ‘आतंकी गतिविधियों’ को बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस हमले को उसी सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है. इजरायली मीडिया का कहना है कि यह हमला केवल एक शुरुआत है और आने वाले दिनों में ईरान के अन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है.
ईरान के सर्वोच्च नेता और सरकार ने इस घटना के बाद देश में शोक की घोषणा की है. साथ ही, ईरान ने कसम खाई है कि वह अपने जनरल की मौत का बदला ‘सही समय और सही जगह’ पर लेगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव बढ़ सकता है, जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित होने की पूरी संभावना है.
यह भी पढ़िए: महायुद्ध @38वां दिन: ट्रंप का 24 घंटे का नया अल्टीमेटम, मंगलवार रात 8 बजे क्या होगा?
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…