देश

दिल्ली में ठंड बढ़ी, पहाड़ों पर कोहरे का अलर्ट और दक्षिण भारत में चक्रवात दितवा का असर

Delhi Cold Weather: दिल्ली का मौसम नवंबर के आखिरी दिनों में तेजी से बदल रहा है. राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है. शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक दिसंबर से तापमान फिर गिर सकता है और न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंच सकता है.

शीतलहर का दौर जारी

दिल्ली में शीतलहर का दौर जारी है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं. इसके साथ ही प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार है यानी हवा बेहद खराब स्तर पर है.

उत्तर भारत का हाल

उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है. हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 और 30 नवंबर को कोहरे का असर दिखेगा. पूर्वी राजस्थान में भी 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कोहरा रहेगा. वहीं, राजस्थान में 3 से 5 दिसंबर के बीच शीतलहर की स्थिति बन सकती है.

मध्य भारत-पूर्वी भारत में ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अगले 48 घंटों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मध्य भारत में तापमान फिलहाल सामान्य रहेगा, जबकि पूर्वी भारत में चार दिन बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. महाराष्ट्र और गुजरात में तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है.

दितवा का असर

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान दितवा का असर दिखने लगा है. श्रीलंका के तटीय इलाकों और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह तूफान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश और तेज हवाएं लेकर आएगा. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार बारिश होगी. केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में भी 29-30 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago