Delhi Weather Update: देश के कई दक्षिण-पश्चिम राज्यो में Monsoon ने दस्तक दे दी है. देश की राजधानी दिल्ली और NCR इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने के बाद बारिश ने लोगों को राहत दी. वहीं बिहार, झारखंड और राजस्थान में भी मानसून पहुंच गया है. जिसके चलते बारिश की बूंदों ने लोगों कूल-कूल कर दिया है.
Uttar Pradesh में मौसम की बात की जाए तो जल्द ही वहां भी मानसून दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग की माने तो एक दिन के अंदर ही मानसून यूपी के कई इलाको में पहुंच जाएगा. भोपाल, पटना और पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटों के भीतर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है.
Delhi NCR के सभी इलाको में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहने वाला है (Delhi NCR Weather 19 June) . IMD के अनुसार 19 जून से 24 जून तक कई जगहो में लगातार बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं (Delhi Weather Update).
वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में 19 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है (Rain Yellow Alert). अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है.
गुजरात के ऊपर लंबे समय से जो कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है वो 19 जून को राजस्थान के मध्य व उत्तरी क्षेत्रों के ऊपर भी देखने को मिल सकता है.
वहीं Bangladeh पर बना कम दबाव का क्षेत्र तेज होकर कम दाब में बदल गया है. इसके बाद अगले दो-तीन दिन में यह दाब धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढने की संभावना है.
मॉनसून के चलते Himachal Pradesh के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है.
मौसम विभाग ने शनिवार (21 जून) तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 12 जिलों में से गरज के साथ बारिश के लिए एक और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है (Rain Hill Areas).
20 जून, शुक्रवार के लिए सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी राज्य के कई भागों में भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.
ये भी पढ़ें- Nitin Gadkari ने की बड़ी घोषणा, FASTag का ये पास लेकर दूर होगी साल भर टोल की टेंशन
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…