Urdu Conclave 2026

Nitin Gadkari ने की बड़ी घोषणा, FASTag का ये पास लेकर दूर होगी साल भर टोल की टेंशन

केंद्रिय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया है कि अब एक नया 3000 रुपए का FASTag पास बनेगा जो आपकी यात्रा को बिल्कुल फ्री कर देगा. लेकिन ये सिर्फ एक निर्धारित टाइम के लिए ही वैध होगा.

fastag annual pass

FASTag Annual Pass: केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी नें सामान्य लोगों को काफी राहत देने वाला एक बड़ा बदलाव किया है. गडकरी जी ने बुधवार (18 जून) को FASTag को लेकर एक घोषणा की है.

केंद्रिय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया है कि अब एक नया 3000 रुपए का FASTag पास बनेगा जो आपकी यात्रा को बिल्कुल फ्री कर देगा. लेकिन ये सिर्फ एक निर्धारित टाइम के लिए ही वैध होगा.

इस तारीक से शुरू किया जाएगा वार्षिक पास

केंद्र सरकार की तरफ से एस ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपए FASTag Annual Pass शुरू किया जाएगा.

इस पास की वैधता एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक रहेगी. यानि अगर आप एक साल के अंदर 200 यात्रा पूरी कर लेते है तो आपको इसके बाद यात्रा करने के लिए आपको एक नए पास की आवश्यक्ता होगी.

यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप, वैन आदि के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को बेहद आसान बनाएगा.

इस वेबसाइट से कर सकते हैं पास का रजिस्ट्रेशन

FASTag के इस वार्षिक पास के लिए नवीनीकरण जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया और भी आसान हो जीएगी.

बता दें कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी.

क्या हैं इस पास के फायदे?

  • एक बार भुगतान करके पूरे साल टोल की टेंशन खत्म
  • बार-बार टोल भुगतान की जरूरत नहीं होगी
  • 60 किलोमीटर के अंदर के Toll Plaza की परेशानी खत्म
  • लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा
  • समय की बचत और सफर में आसानी होगी

 

ये भी पढ़ें- पवन सिंह और मनीष कश्यप दोनों का बीजेपी से मोहभंग, चुनाव से पहले मुलाकात, रंग लाएगी दोस्ती?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read