देश

डिजिटल इंडिया का ‘देसी’ अवतार: दानापुर के इस ATM में मशीन की जगह मिलता है नया हेयरकट

दानापुर/राजेश कुमार


Unique Hair Cutting Salon Danapur: बिहार के दानापुर में एक ऐसा एटीएम (ATM) सामने आया है, जहां लोग बटुआ भारी करने नहीं, बल्कि अपना हुलिया संवारने पहुंच रहे हैं. पहली नजर में SBI का एटीएम दिखने वाला यह केबिन रातों-रात सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि यहां कैश मशीन की जगह नाई की कुर्सी और कैंची ने ले ली है.

बिहार के दानापुर से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक दुकान इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, बाहर से देखने पर यह दुकान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एक सामान्य ATM नजर आती है, लेकिन जैसे ही कोई ग्राहक पैसे निकालने के अंदर कदम रखता है, उसे मशीन के बजाय कैंची और उस्तरा लिए नाई नजर आता है.

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जगह पर पहले वास्तव में SBI का एटीएम संचालित होता था. किसी कारणवश बैंक ने वहां से अपनी मशीन हटा ली, लेकिन एटीएम का केबिन और उसका आधिकारिक बोर्ड वहीं लगा रह गया. मकान मालिक ने बाद में यह जगह एक नाई को किराए पर दे दी, जिसने बिना बोर्ड हटाए ही वहां अपना ‘हेयर कटिंग सैलून’ शुरू कर दिया.

‘एटीएम सैलून’ इलाके में चर्चा

नतीजतन, दूर से देखकर लोग कैश की उम्मीद में यहां पहुंचते हैं, पर अंदर का नजारा देख दंग रह जाते हैं. हालांकि, खबर फैलने और मामला सुर्खियों में आने के बाद अब स्थिति बदल गई है. दुकान के बाहर लगे SBI के बोर्ड पर कागज चिपका दिया गया है और फिलहाल सैलून को बंद कर दिया गया है. यह ‘एटीएम सैलून’ (Hair Cutting Salon) इलाके में चर्चा और मनोरंजन का केंद्र बना रहा.

यह भी पढ़ें: मजबूत निकला अक्षय का ‘भूत बंगला’! 24 दिन बाद भी ‘सुपरफास्ट’ कमाई, क्या छू पाएगी 300 करोड़?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

3 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

11 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

13 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

15 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

24 minutes ago