(AI IMAGE)
ATM Charge Rule Change: एटीएम से बार-बार कैश निकालना या बैलेंस चेक करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, लेकिन अब ग्राहकों को अनजाने में लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम कदम उठाया है. आरबीआई ने 27 नवंबर को ATM और पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) टर्मिनल से कैश निकासी के लिए एकीकृत निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत 2008 से 2022 के बीच जारी किए गए 17 पुराने सर्कुलर को मिलाकर पारदर्शिता को और मजबूत किया गया है.
आरबीआई के नए एटीएम निर्देशों से बैंकिंग ट्रांजेक्शन में पारदर्शिता बढ़ेगी और फ्री लिमिट खत्म होने पर समय रहते अलर्ट मिलने से ग्राहक अतिरिक्त शुल्क से बच सकेंगे. फेल हुए ट्रांजेक्शन को फ्री लिमिट से बाहर रखने और डिजिटल बैंकिंग का सही इस्तेमाल करने से सालाना बैंकिंग खर्च में बड़ी बचत की जा सकती है.
नियमों के मुताबिक, फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट खत्म होने के बाद बैंक प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 23 रुपये तक चार्ज वसूल सकते हैं, जिसमें लागू टैक्स शामिल नहीं है. 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने पर प्रति ट्रांजेक्शन यह खर्च अधिकतम 27.14 रुपये तक पहुंच जाता है. यदि कोई ग्राहक हर महीने पांच अतिरिक्त चार्जेबल ट्रांजेक्शन करता है, तो उसे महीने में 135.70 रुपये और साल भर में 1,628.40 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं, जबकि 10 चार्जेबल ट्रांजेक्शन पर यह सालाना बोझ 3,256.80 रुपये तक हो सकता है.
आरबीआई के नए निर्देशों के अनुसार, बैंकों को अब ऐसा सिस्टम तैयार करना होगा जिससे ग्राहकों को पहले इस्तेमाल हो चुके फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या और आगे लगने वाले चार्ज की स्पष्ट जानकारी मिल सके. इसके अलावा, तकनीकी खराबी, एटीएम में कैश न होने, गलत पिन या बैंक से जुड़ी समस्याओं के कारण फेल हुए ट्रांजेक्शन पर न तो कोई शुल्क लगेगा और न ही उन्हें फ्री लिमिट में गिना जाएगा. बैंकों को निकासी की सीमा और लागू चार्ज भी साफ तौर पर दिखाने होंगे.
बैंकिंग खर्च को नियंत्रित रखने के लिए ग्राहक अपने ही बैंक के एटीएम का उपयोग करने को प्राथमिकता दे सकते हैं और जरूरत के हिसाब से एक बार में योजनाबद्ध तरीके से कैश निकाल सकते हैं. इसके साथ ही बैलेंस चेक करने या मिनी स्टेटमेंट के लिए मोबाइल बैंकिंग का सहारा लेना बेहतर विकल्प है. पात्र मर्चेंट PoS टर्मिनल से भी प्रति ट्रांजेक्शन 2,000 रुपये और प्रति माह 10,000 रुपये तक कैश निकाला जा सकता है, जिस पर लगने वाला शुल्क अधिकतम 1 प्रतिशत तक सीमित रहता है.
-भारत एक्सप्रेस
Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…
Delhi High Court: देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश…
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…
Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…
Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…
अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…