Gold Rate Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत संकेतों और वैश्विक बाजार की हलचल के बीच सोने और चांदी के भाव में बीते 10 दिनों में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस अवधि में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरट 10 ग्राम सोने के दाम 2830 रुपये और 22 कैरट सोने के दाम 2600 रुपये घटे हैं. आज रविवार 29 नवंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और भाव स्थिर बने हुए हैं.
बीते 10 दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद 24 कैरट सोना 2830 रुपये और चांदी 10,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है, जबकि 29 नवंबर को कीमतों में ठहराव देखा गया. विशेषज्ञों के अनुसार निकट भविष्य में अमेरिकी ब्याज दरों, रियल यील्ड और डॉलर की चाल सोने-चांदी की अगली दिशा तय करेगी.
10 दिनों में 10,000 रुपये सस्ती हुई चांदी
औद्योगिक मांग में सुस्ती के बीच बीते 10 दिनों में चांदी के भाव में कुल तीन दिन बदलाव दर्ज किया गया और ओवरऑल एक किलो चांदी 10,000 रुपये सस्ती हुई. इस दौरान 20 नवंबर को चांदी 5,000 रुपये और 25 नवंबर को 10,000 रुपये नीचे आई, जबकि 27 नवंबर को इसमें 5,000 रुपये की तेजी देखी गई. फिलहाल प्रमुख बाजारों में चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है.
सिटीवाइज गोल्ड के भाव
देश के 10 प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरट वाले 10 ग्राम सोने के ताजा भाव क्या हैं, आइए जानते हैं…

बाजार एक्सपर्ट का क्या कहना है?
एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर रुख, ऊंचे रियल यील्ड और मजबूत डॉलर के चलते सोने में प्रति औंस $3,750 से $3,800 के आसपास बिकवाली का दबाव दिख सकता है. उनके मुताबिक, सोने के प्रति औंस $5,000 तक पहुंचने की संभावना 2027 की पहली छमाही में कम दिखती है, हालांकि 2027 के मध्य तक फेड की दरों में नरमी और डॉलर के कमजोर होने पर यह $4,500 के स्तर तक पहुंच सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना प्रति औंस $3,600 के आसपास बना हुआ है.
यह भी पढ़ें-सरकार का बड़ा तोहफा: गेहूं के साथ अब मुफ्त मिलेगी दाल, चीनी, सरसों तेल और हल्दी; जानें किन्हें होगा फायदा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



