देश

‘महाराष्ट्र छू रहा विकास की नई ऊंचाइयां…’, देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर पीएम मोदी का बधाई संदेश क्या?

Devendra Fadnavis Birthday: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस बुधवार यानी 22 जुलाई को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. 22 जुलाई 1970 को नागपुर में जन्मे देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश भर के तमाम बड़े और दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें कड़क अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके नेतृत्व की तारीफ करते हुए उनके लंबे, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की है.

PM मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए महाराष्ट्र के विकास में देवेंद्र फडणवीस के योगदान को सराहा. पीएम मोदी ने लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके जन्मदिन (Devendra Fadnavis Birthday) पर बहुत-बहुत बधाई. उनके कुशल नेतृत्व में महाराष्ट्र अलग-अलग क्षेत्रों में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फडणवीस को एक जोशीला, पारदर्शी और समर्पित नेता बताते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और जनकल्याणकारी नीतियों के जरिए वे ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने में लगातार जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: 141 से सीधे 197 लाख टन! मोदी सरकार की इस योजना से मछली उत्पादन में आया रिकॉर्ड उछाल, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी की दीर्घायु की कामना

नागपुर से ही ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपने ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट शेयर कर राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जन्मदिन(Devendra Fadnavis Birthday) की हार्दिक बधाई दी. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान श्री सिद्धिविनायक से फडणवीस के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की.

इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सुशासन और जनकल्याण के प्रति फडणवीस के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व महाराष्ट्र की प्रगति को एक नई और सकारात्मक दिशा दे रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

5 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

5 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

5 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

6 hours ago