देश

VSR है सेफ! सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार ने जताया भरोसा, एक साथ की VSR विमान में यात्रा

पिछले कुछ दिनों से VSR कंपनी के खिलाफ लगातार चल रहे बेबुनियाद आरोप तब धराशायी हो गए, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने खुद VSR प्लेन से यात्रा की. उन्होंने वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (VSR) के विमान से मुंबई से नाशिक तक का सफर तय कर यह बताया कि यह प्लेन पूरी तरह सेफ है. साथ ही सीएम और डिप्टी सीएम ने मीडिया में चल रही VSR की सुरक्षा की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के जनरल एविएशन टर्मिनल पर एविग्राउंड फैसिलिटीज लिमिटेड द्वारा जारी यात्री सूची के अनुसार, विमान (पंजीकरण VT-VSG) दोपहर 1:30 बजे मुंबई से रवाना हुआ और उसी दिन ओझर (नाशिक) में उतरा. दस्तावेज हर बार की तरह इस बात की पुष्टि करता है कि उड़ान अधिकृत और आधिकारिक क्षमता में संचालित की गई थी.

विमान में शामिल नेता

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता भी विमान में सवार थे, जिनमें छगन भुजबल, गिरीश महाजन, दादाजी भूसे, देवयानी फरांदे, सीमा हीरे, देवराम पालस्कर, शशांक धबोलकर और अनिल धिकाले शामिल थे. चालक दल में कैप्टन बिस्वजीत झा पायलट इन कमांड, कैप्टन अंकुर केशरिया सेकंड इन कमांड, कैप्टन अश्विनी सोनावाने फ्लाइट अटेंडेंट और कैप्टन अंकुर चौधरी शामिल थे.

एयर एम्बुलेंस की सेवाएं भी VSR से

VSR भारत की एक प्राइवेटए एविएशन कंपनी है, जो मुख्य रूप से प्राइवेट जेट चार्टर सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी का संचालन वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (VSR Ventures Pvt. Ltd.) के अंतर्गत होता है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र में स्थित है. यह नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (NSOP) के रूप में कार्य करती है, यानी यह नियमित एयरलाइन की तरह टिकट आधारित उड़ानें नहीं चलाती, बल्कि ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार निजी जेट उपलब्ध कराती है. कंपनी कॉर्पोरेट क्लाइंट्स, वीआईपी यात्रियों, मेडिकल इमरजेंसी (एयर एम्बुलेंस) और विशेष चार्टर सेवाओं के लिए जानी जाती है.

लीजिंग सेवाएं देती है

VSR एविएशन का उद्देश्य सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है, खासकर उन रूट्स पर जहां सामान्य कमर्शियल फ्लाइट्स उपलब्ध नहीं होतीं. कंपनी विमान प्रबंधन, लीजिंग और एविएशन कंसल्टेंसी जैसी सेवाएं भी देती है.


ये भी पढ़ें: बजट वेबिनार में पीएम मोदी ने दी लंबी योजना की झलक: इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, वित्तीय सुधार और डिजिटल गवर्नेंस पर जोर


अनुभवी पायलटों और तकनीकी स्टाफ की टीम के साथ यह 24×7 सेवाएं प्रदान करती है. निजी एविएशन क्षेत्र में ‘VSR Aviation’ ने अपनी अलग पहचान बनाई है और भारत में बढ़ती प्राइवेट एयर ट्रैवल की मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोटर लिस्ट में 13,150 नाम बदले जाने का दावा, 804 नाम हटे और 2,600 नए जुड़े, पीलीभीत से उठे विवाद ने पूरे UP में मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

2 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

27 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

36 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

54 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

59 minutes ago