देश

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का ‘विदेशी’ कनेक्शन, अमेरिका से आ रहा था पैसा, ED की रेड में बड़ा खुलासा

रिपोर्ट- प्रियंका कौशल


Chhattisgarh religious conversion case: कभी हमारे पड़ोस में, मोहल्ले या शहर में रहने वाला कोई परिचित अपना धर्म परिवर्तन कर ले तो हम ये सोचते रह जाते हैं कि आखिर इसने ऐसा क्यों किया? ये बात छत्तीसगढ़ के संदर्भ में ज्यादा लाजिमी है क्योंकि यहां ये आम बात हो चली है. छत्तीसगढ़ के साथ देश के जनजातीय क्षेत्र के निवासी धर्म परिवर्तन शब्द से भलीभांति परिचित हैं. ऐसे में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा चौंकाने वाले खुलासे ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक उठापटक तेज कर दी है.

ईडी ने भारत मे धर्मान्तरण करवा रही एक ईसाई मिशनरी के रैकेट को पकड़ा है, जिसके तार सीधे अमेरिका से जुड़े हुए हैं. इतना ही नहीं ये धन छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों तक भेजा जाता था ताकि वहां धर्मान्तरण करवाया जा सके. आशंका ये भी है कि ये राशि नक्सलियों को भी पहुंचाई गई हो. ईडी ने एक प्रेस नोट जारी कर मीडिया को बताया है कि अमेरिका की मिशनरी संस्था ‘द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI)’ के बीच देशभर में लगभग 95 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है. इसमें से साढ़े छह करोड़ रुपया छत्तीसगढ़ के धमतरी और बस्तर भी भेजा गया.

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इसे लेकर भाजपा का कहना है कि ED ने विदेशी फंडिंग के मार्फत से अवैध धर्मांतरण का एक नेक्सस ओपन किया है. कांग्रेस सदैव इस एजेंसी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर अवैध धर्मांतरण करने वालों के लिये कवच का काम करती है. मामले को लेकर कांग्रेस का रुख भी सख्त है. कांग्रेस ने पूरे प्रकरण में बीजेपी पर ही सन्देह जताया है.

डेबिट कार्ड का क्या है खेल?

जांच में पता चला कि विदेशी बैंक डेबिट कार्ड के माध्यम से भारत में बार-बार कैश निकाला जा रहा था. अमेरिका के ट्रूइस्ट बैंक के डेबिट कार्ड भारत लाए गए और एटीएम के जरिए लगातार नकदी निकाली गई. पिछले कुछ वर्षों में इन कार्डों से छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में ‘असामान्य’ और ‘संदिग्ध’ तरीके से बड़ी रकम निकाले जाने के प्रमाण मिले हैं. इस फंडिंग का संबंध द टिमोथी इनिशिएटिव नामक मिशनरी से जुड़ा हुआ है, जो ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार करती है. जबकि यह संस्था विदेशी चंदा विनियमन कानून (FCRA) के तहत पंजीकृत नहीं है.


ये भी पढ़ें: गुजरात निकाय चुनाव में फिर ‘नमो-मैजिक’! सभी 15 निगमों में BJP बहुमत की ओर, जानें ओवैसी ने कैसे चौंकाया?


ईडी की जांच से इतर बात करें तो हम सभी जानते हैं कि बस्तर पूर्ण रूप से और धमतरी आंशिक रूप नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है. यहां कुछ बरस पहले तक जिन इलाकों में सड़क और बिजली नहीं पहुंची थी, वहां चर्च, पादरी और पास्टर पहुंच चुके थे. छत्तीसगढ़ के माओवादी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जहां आम आदमी जाने से हिचकता था, वहां ईसाई मिशनरीज के लोग बेखौफ आते- जाते व रहते थे. ऐसे में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या धन का लेन-देन ही नक्सलियों और मिशनिरयों के गठजोड़ का अहम कारण था? ये भी सिद्ध होता दिख रहा है कि मिशनरीज नक्सलियों को धन मुहैया कराती हो और नक्सली उन्हें सरंक्षण.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

60 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

60 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago