बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो फाइल)
यूट्यूब शो ‘India’s Got Latent’ में किए गए विवादित बयानों पर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के विवादित वीडियो को लेकर नाराजगी जताई है.
महंत धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो कुछ इन दोनों ने किया, वह बेहद निंदनीय और घिनौना है. उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है. इन्हें माफ नहीं, बल्कि दिल और मन से साफ करना चाहिए.”
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि सनातन संस्कृति के खिलाफ बोलने वालों पर सरकार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि “पहले व्यक्ति की सच्चाई को समझें, फिर उस पर भरोसा करें.”
विवाद के बाद समय रैना के गुजरात में होने वाले सभी शो रद्द कर दिए गए हैं. उनके अहमदाबाद और सूरत में 17 मार्च और 27 अप्रैल को होने वाले शो अब नहीं होंगे. ‘Book My Show’ पर पहले टिकट उपलब्ध थे, लेकिन बाद में इन्हें हटा दिया गया.
गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने भी रणवीर इलाहाबादिया पर निशाना साधा. उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि रणवीर जैसे लोग समाज की नैतिकता को खराब कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, “ये लोग रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर पूरी पीढ़ी के नैतिक मूल्यों को गिरा रहे हैं.”
इस विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया, जो ‘बीयर-बाइसेप्स’ के नाम से मशहूर हैं, ने माफी मांग ली. लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शो के खिलाफ FIR दर्ज की है. इसके अलावा असम में गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया और 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें- यूट्यूबर Ranveer Allahbadia के विवादित कमेंट पर मचा हंगामा, सोशल मीडिया पर घिरे
-भारत एक्सप्रेस
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…