Shubman Gill Fastest 2500 Runs in odi: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभालते हुए मजबूत साझेदारी बनाई. वहीं खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए थे
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह वनडे इतिहास में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन ने महज 50 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की जिससे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
अमला ने 51 पारियों में यह आंकड़ा छूआ था. शुभमन गिल की इस उपलब्धि के साथ पाकिस्तान के इमाम-उल-हक इस सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जिन्होंने 52 पारियों में 2500 वनडे रन पूरे किए थे.
इस सूची में चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स हैं, जिन्होंने 56 पारियों में 2500 रन बनाए थे. उनके बाद इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट आते हैं, जिन्होंने 56 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. लेकिन अब इस सूची में शुभमन गिल शीर्ष पर पहुंच गए हैं.
आंकड़ों की बात करें तो शुभमन गिल ने अब तक 50 वनडे मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 60.38 की शानदार औसत और 101.72 की स्ट्राइक रेट से 2536 रन बनाए हैं. उनकी इस उपलब्धि से यह साफ हो गया है कि वह वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं.
इसे भी पढ़ें- शुभमन गिल या यशस्वी जायसवाल, कौन तोड़ सकता ब्रायन लारा का रिकॉर्ड?
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…