देश

सुदर्शन चक्रधारी भगवान कृष्ण आसुरी शक्तियों के विनाश के प्रतीक : डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ। राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कहा कि भगवान कृष्ण का हर रूप अनोखा है. मथुरा में वे मुरली मनोहर हैं, जो बांसुरी से प्रेम और स्नेह का संचार करते हैं. वहीं द्वारका पहुंचकर वे द्वारिकाधीश बन जाते हैं और सुदर्शन चक्र धारण कर अधर्म का विनाश करते हैं.

कंस वध से लेकर गोवर्धन पर्वत तक

डॉ. शर्मा ने बताया कि भगवान कृष्ण ने बचपन में कालिया नाग का दमन किया और इन्द्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया. वे केवल कंस वध करने वाले नहीं थे, बल्कि पांडवों का साथ देकर धर्म की रक्षा करने वाले और गीता का उपदेश देने वाले योगी कृष्ण भी हैं.

99 गलतियों को माफ करने वाले योगी कृष्ण

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण में इतनी शक्ति थी कि वे तुरंत दंड दे सकते थे, लेकिन उनका स्वभाव क्षमाशील था. एक गलती पर दंड देने की सामर्थ्य रखते हुए भी वे 99 भूलों को माफ करने वाले करुणामय कृष्ण हैं. यही उन्हें सच्चा योगी बनाता है.

खाटू श्याम हैं कृष्ण के अंशावतार

सांसद ने बताया कि खाटू श्याम जी को भगवान कृष्ण का अंशावतार माना जाता है. यह विश्वास है कि जो भी हारता है, उसे खाटू श्याम जी सहारा देते हैं. उन्होंने एक दृष्टांत सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने खाटू श्याम जी को आशीर्वाद दिया था कि जो भी उनकी स्तुति करेगा, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी.

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में श्री कृष्णाष्टमी रथ यात्रा हादसा, करंट लगने से 5 की मौत, 4 घायल

डॉ. शर्मा ने किया लखनऊ की झांकियों का उल्लेख

डॉ. शर्मा ने लखनऊ के खुन खुन जी की चौक, नरही, याहियागंज टाट पट्टी और अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज कुछ स्थानों पर यह परंपरा पहले जैसी नहीं दिखती, लेकिन खाटू श्याम जी और पुलिस लाइन की झांकियां अब भी विशेष महत्व रखती हैं।

योगी शासन में लौटी परंपराएं

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी सरकार आने के बाद पुलिस थानों में जन्माष्टमी की परंपरा फिर से शुरू हुई है. यह समाज के लिए अच्छा संदेश है. इस अवसर पर पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, श्याम परिवार के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, सुधीर गर्ग, खंनू जी, रिद्धि किशोर गौड़, बालमुकुंद गौड़ और कपिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago