बिजनेस

EaseMyTrip ने लॉन्च किया EMT Invest, होटल से लेकर मोबिलिटी, वेलनेस और लाइफस्टाइल सेवाओं पर फोकस

देश की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने अपने बिज़नेस मॉडल में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी अब सिर्फ फ्लाइट-टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि होटल, हॉलीडेज़, मोबिलिटी, वेलनेस और लाइफस्टाइल सेवाओं पर फोकस करेगी.

EaseMyTrip ने लॉन्च किया EMT Invest

कंपनी के मुताबिक, उसके पास 3 करोड़ से अधिक वफादार उपभोक्ता हैं और इसी भरोसे को आधार बनाकर वह कई उच्च मार्जिन वाले व्यवसायों में तेजी से विस्तार कर रही है. खासकर होटल सेगमेंट को कंपनी ने अपनी प्राथमिकता बनाया है, क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय तक मजबूत मुनाफा देने की क्षमता रखता है. EaseMyTrip इस अवसर को हासिल करने के लिए आक्रामक रूप से निवेश कर रही है.

EMT 2.0 रणनीति के तहत कंपनी फ्लाइट्स पर घटते मार्जिन और IRCTC के नियंत्रण वाले रेलवे से इतर लाभदायक वर्टिकल्स की ओर बढ़ रही है. इसके साथ ही, स्थापित कंपनियों के अधिग्रहण के जरिए अपना पोर्टफोलियो मजबूत कर रही है.

यह भी पढ़ें-  बड़ी खबर! मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष- सूत्र

कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य स्पष्ट है—एक साधारण ट्रैवल प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर एक इंटीग्रेटेड कंज्यूमर सर्विसेज़ ईकोसिस्टम का निर्माण करना. यह ईकोसिस्टम EaseMyTrip के विशाल ग्राहक आधार, ब्रांड पर भरोसे और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर आधारित होगा, जो ग्राहकों को बेहतर विकल्प और पार्टनर्स व शेयरहोल्डर्स को अधिक मूल्य प्रदान करेगा.

निशांत पिट्टी ने क्या कहा?

ईजमायट्रिप के संस्थापक और चेयरमैन निशांत पिट्टी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- “ईज़माईट्रिप अब सिर्फ़ हवाई यात्रा पर केंद्रित ट्रैवल कंपनी नहीं रह गई है. 3 करोड़ से ज़्यादा वफ़ादार उपयोगकर्ताओं के साथ, हम अपने पैमाने और भरोसे का इस्तेमाल कई उच्च-मार्जिन वाले व्यवसायों को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं. होटल हमारा प्रमुख फोकस क्षेत्र है, एक ऐसी श्रेणी जो मज़बूत मार्जिन और दीर्घकालिक मुनाफ़ा देती है, और हम इस अवसर का फ़ायदा उठाने के लिए आक्रामक रूप से निवेश कर रहे हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

9 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

41 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

42 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago