अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी 7 फरवरी 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद गौतम अडानी ने दी है. उन्होंने कहा कि शादी बेहद साधारण और पारंपरिक तरीके से होगी, जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल होंगे. जीत अडानी की शादी दिवा जैमिन शाह से होगी.
दिवा जैमिन शाह सूरत के हीरा कारोबारी और सी. दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक जैमिन शाह की बेटी हैं. जैमिन शाह सूरत के प्रमुख हीरा कारोबारियों में से एक हैं. दिवा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और अपने पिता के कारोबार में भी मदद करती हैं. कंपनी मुंबई और सूरत में स्थित है और इसकी शुरुआत चीनू दोशी और दिनेश शाह ने की थी.
जीत अडानी और दिवा जैमिन शाह ने 12 मार्च 2023 को सगाई की थी. यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ खास लोगों को आमंत्रित किया गया था.
गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी 2019 में अडानी ग्रुप से जुड़े थे. वह अडानी पोर्ट्स और अडानी डिजिटल लैब्स का बिजनेस संभालते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से की है. जीत की नेटवर्थ अरबों रुपये में है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवा जैमिन शाह भी करोड़ों की मालकिन हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं.
मंगलवार को गौतम अडानी अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज के महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में पवित्र स्नान किया और लेटे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की. यहीं पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने बेटे जीत अडानी की शादी की तारीख का खुलासा किया.
खबरों के अनुसार, जीत अडानी की शादी में हॉलीवुड की मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट परफॉर्म कर सकती हैं. हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें- महाकुंभ: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने ‘संगम घाट’ पर की पूजा-अर्चना, बताया- ‘अद्भुत अनुभव’
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…