डॉ. यूएस गौतम ने संभाली जिम्मेदारी
Dr. US Gautam: डॉ. यूएस गौतम ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली में आज उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) की जिम्मेदारी संभाली. इससे पहले डॉ. गौतम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में निदेशक थे. इसके अलवा डॉ. यूएस गौतम साल 2018 से 2021 तक कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा में कुलपति के पद पर तैनात थे.
बता दें कि डॉक्टर यूएस गौतम (Dr. US Gautam) के पास कृषि शिक्षण के क्षेत्र में पिछले 33 साल का अनुभव है. जिसमें वो तीन साल बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति और करीब 12 साल भाकृअनुप में बतौर निदेशक काम किया है. इस दौरान डॉ. गौतम को 15 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. जिसमें चार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार हैं. खास बात ये है कि पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भी डॉ. गौतम के काम की सराहना की है.
डॉ. यूएस गौतम (Dr. US Gautam) का जन्म वाराणसी जिले में हुआ. उन्होंने ग्रेजुएट और पोस्ट गेजुएट की पढ़ाई वाराणसी से की है. कृषि विस्तार शिक्षा में विशेषज्ञता के साथ कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू, वाराणसी से पूरी की. इसके अलावा पीएचडी की उपाधि, भाकृअनुप फेलोशिप के साथ राष्ट्रीय दुग्ध अनुसंधान संस्थान, करनाल से पूरी की.
डॉ. गौतम ने नवम्बर 1989 में हिमांचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कृविके बजौरा, कुल्लू में बतौर सहायक विस्तार विशेषज्ञ (कृषि विस्तार) के रूप में अपने कैरियर शुरूआत की. इसके बाद वो वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रधान वैज्ञानिक, विभागाध्यक्ष, सामाजिक, आर्थिक और प्रसार अनुसंधान कार्यक्रम के रूप में पूर्वी क्षेत्र भाकृअनुप अनुसन्धान परिसर, पटना बिहार में मार्च 1998 से 2006 तक काम किया.
ये भी पढ़ें : प्रवासी वोटर कभी भी कर सकेंगे मतदान, EC ने बनाया रिमोट वोटिंग सिस्टम, जानें क्या होगी प्रक्रिया
उसके बाद डॉक्टर यूएस गौतम जोनल प्रोजेक्ट डायरेक्टरेट जोन-7 में जोनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर 2006 में कार्यभार संभाला. इसके बाद फरवरी, 2015 को भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), रावतपुर, कानपुर में बतौर निदेशक जिम्मेदारी संभाली. तीन साल के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धि के रूप में यूपी जोन-तृतीय में ही 20 नए अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना की गई.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…