देश

पीएम मोदी इसी माह बांसवाड़ा जाएंगे? राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताई तारीख

राजस्थान के डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर जीएसटी फॉर नेक्स्ट जनरेशन को लेकर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कांग्रेस पर विधानसभा भवन में कैमरे को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित है. जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को काफी फायदा होने वाला है. कांग्रेस राजस्थान विधानसभा में लगे सीसीटीवी को लेकर अफवाह फैला रही है. इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा हुआ है, इसीलिए ये अफवाह फैलाई जा रही है. जनता अब सब जान चुकी है कोई कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है.

कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी कम करके व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है. आज व्यापारी खुश हैं. हम लोग केंद्र सरकार का धन्यवाद दे रहे हैं. भाजपा सरकार हमेशा जनहित का कार्य करती है. राठौड़ ने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद वर्षों से वोट चोरी करती रही है. सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही वोट देना शुरू कर दिया था.

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी 1980 में ही भारत की मतदाता बन गई थी, लेकिन उन्होंने 1983 में भारत की नागरिकता ली थी. सबसे पहले तो इन्ही लोगों ने वोट चोरी किया था और आज हम लोगों पर आरोप लगा रहे हैं. इससे पहले भी कई बार इनके राज में लोगों के वोट काटे गए थे.

धर्मांतरण पर सख्ती

धर्मांतरण के मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि नए कानून आने के बाद अब कोई भी आदिवासियों को बहकाकर धर्म परिवर्तन नहीं करा पाएगा. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मानगढ़ और वीर बाला काली बाई के पाठ्यक्रम को पुनः जोड़े जाने की जानकारी दी और बताया कि इसे छोटी कक्षाओं से हटाकर बड़ी कक्षाओं में शामिल किया गया है. सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर पार्टी में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह उनका घरेलू मामला है और ऐसी छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं. इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, विधायक शंकरलाल डेचा और विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: ‘वोट चोरी’ का शोर मचाकर सियासी गलियारों में कोहराम मचाने वाले राहुल गांधी ‘हाइड्रोजन बम’ तक कितना बदल गए

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

46 seconds ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago