दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव (DUSU Elections 2026) के नतीजे आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस बार के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन सीटों पर शानदार जीत हासिल की है. इस बड़ी कामयाबी के बाद केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक ने एबीवीपी और उसके कार्यकर्ताओं को बधाइयां दी हैं. नेताओं का कहना है कि यह जनादेश सिर्फ एक छात्रसंघ की जीत नहीं, बल्कि देश के युवाओं का ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच पर पक्का भरोसा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि यह जीत एबीवीपी के राष्ट्र-हित के प्रति समर्पण और उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा की बड़ी गवाही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह उन ताकतों को करारा जवाब है जो यूनिवर्सिटी परिसरों को अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में @ABVPVoice की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस…
— Amit Shah (@AmitShah) September 19, 2026
वहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी इस जीत को ‘विकसित भारत’ के विजन से जोड़ा है. नड्डा ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर देश सेवा की भावना को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नवनिर्वाचित टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि ये युवा छात्र कल्याण के साथ देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
इस चुनाव परिणाम पर सिर्फ केंद्र के नेता ही नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों के चेहरे भी अपनी राय रखते दिखे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जिनका खुद का नाता डीयू की छात्र राजनीति से रहा है, ने इसे बेहद भावनात्मक पल बताया. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और देश के विकास के संकल्प पर युवाओं की मुहर है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बहाने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले, आज का युवा सकारात्मक विचार और राष्ट्रहित के साथ आगे बढ़ना चाहता है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी छात्रों के इस फैसले की सराहना की. चड्ढा ने कहा कि इतनी अच्छी संख्या में वोटिंग यह दिखाती है कि छात्र अब रचनात्मक और जिम्मेदार राजनीति चाहते हैं, और नई टीम को पूरी ईमानदारी से छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा.
ये भी पढ़ें- ‘डीयू का यकीन…’, जानिए कौन हैं DUSU में तहलका मचाने वाले इंडिपेंडेंट कैंडिडेट दीपांशु शोकीन?
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…