देश

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती! बिहार-झारखंड से सिक्किम-सिलीगुड़ी तक मचा हड़कंप

Earthquake News: आज मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, पड़ोसी देश नेपाल में 5.3 तीव्रता (कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 5.4 मैग्निट्यूड) का भूकंप आया, जिसका असर बिहार, झारखंड, सिक्किम और सिलीगुड़ी तक महसूस किया गया. सुबह धरती हिलते ही कई जगहों पर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए, हालांकि फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

सुबह 7:02 बजे कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

एनसीएस के अनुसार, भूकंप सुबह 7 बजकर 2 मिनट 47 सेकंड पर आया और इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. बिहार के पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, शिवहर, बेगूसराय और सिवान समेत कई जिलों में कंपन महसूस किया गया, वहीं झारखंड के देवघर तथा सिक्किम और सिलीगुड़ी के इलाकों में भी झटके लगे. कई जगहों पर कंपन महज 2 से 3 सेकंड तक ही रहा, लेकिन अचानक हुए झटकों से लोग सतर्क हो गए और एहतियातन खुले स्थानों की ओर भाग निकले.

कहां था भूकंप का केंद्र?

प्रारंभिक सिस्मिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर नेपाल में स्थित था. बताया जा रहा है कि यह केंद्र बिहार के मुजफ्फरपुर से लगभग 315 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 254 किलोमीटर पूर्व और भूटान की राजधानी थिम्पू से लगभग 175 किलोमीटर की दूरी पर था. भारत के अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी इसके झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें-लखनऊ में जनजातीय भागीदारी उत्सव, जानिए 4 दिन में क्या-क्या होगा खास? प्रवेश रहेगा बिल्कुल नि:शुल्क

किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं

सुबह-सुबह आए इस भूकंप के बाद लोगों में कुछ देर तक डर और बेचैनी बनी रही, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

खीमपुर, धार और कन्नौज में भीषण सड़क हादसे: 12 लोगों की मौत, स्कूल बस के चार बच्चों ने गंवाई जान

Road Accident News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और कन्नौज के साथ मध्य प्रदेश के…

24 minutes ago

ट्रेलर नहीं बवाल है ये! Avengers Doomsday में थॉर का सबसे ताकतवर रूप, X-Men की एंट्री ने उड़ाए होश

Avengers Doomsday Trailer: Avengers Doomsday के फाइनल ट्रेलर में स्टीव रोजर्स और बकी की वापसी…

37 minutes ago

आसमान में गूंजेगा शिव तांडव और घाटों पर जगमगाएंगे लाखों दीये: जानें काशी की देव दीपावली में क्या है खास?

Dev Deepawali: कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी काशी में आज देव दीपावली का भव्य उत्सव मनाया…

39 minutes ago

असम का वो योद्धा जिसके नाम पर एनडीए में मिलता है मेडल, जानें लचित बरफुकान की गाथा

सत्रहवीं शताब्दी में जब मुगल साम्राज्य अपनी ताकत के दम पर पूरे भारत में विस्तार…

50 minutes ago