देश

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.4 रही तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. करीब 10 सेकेंड तक ये झटके लोगों ने महसूस किए. भूकंप (Earthquake) के ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 मापी गई.

भूकंप के तेज झटके हरियाणा के कई जिलों में भी महसूस किए गए, जिसमें जींद गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक जिला शामिल है. इसके अलावा भूकंप के झटके राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए हैं.

क्यों आते हैं भूकंप?

आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का इंतेजार हुआ खत्म, अगले 5 दिनों के लिए IMD की ओर से आया मौसम का अपडेट

भूकंप के समय क्या करें?

खुले मैदान में चले जाएं और इमारतों से दूर रहें.

टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें और सिर को किसी तकिये या हाथ से ढक लें.

लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, सीढ़ियों का सहारा लें.

बिजली के तारों, पेड़ों और ऊंची इमारतों से दूर रहें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago