Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-ncr में लंबे समय से लोग मानसून की जोरदार बरसात का इंतेजार कर रहे थे. राजधानी में मौसम ऐसा था कि मानसून आ जाने के बाद भी बारिश के लिए लोग तरस रहे थे. गर्मी और उमस से हालत खराब थे और बस हल्की बूंदाबांदी का ही दौर चल रहा था.
वहीं बीते 24 घंटों में दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया. 24 घंटों में राजधानी में इस सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. इस बीच दिल्ली के कई अलग-अलग इलाकों में 50 से 60 मिलीमीटर तक की हारिश दर्ज की गई.
पूरे दिल्ली-NCR में बुधवार (9 जुलाई) को तेज बारिश देखने को मिली. बारिश इतनी जोरदार थी कि सड़कों पर पानी भर गया और लोग घंटों ट्राफिक में फंसे रहे. यहां तक कि 30 मिनट का सफर तय करने के लिए भी लोगों को कम से कम 2-3 घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा.
दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम
दिल्ली-NCR में लंबे वक्त से लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. गर्मी और उमस से काफी परेशानी हो रही थी. रोज आसमान में बादल तो छाते थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी.
लेकिन बीते 24 घंटे में हुई जोरदार बारिश की वजह से पूरी दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीं इस दौरान तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.
आगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में 10 जुलाई को भी बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होगी और तेज हवाएं भी चल सकती है.
वहीं अगले 5 दिनों (10 जुलाई से 5 जुलाई) तक लगातार बारिश होने की संभावना है. इस बीच मौसम ठंड़ा रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
-भारत एक्सप्रस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

