प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल से जुड़े मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अनुब्रत मंडल सहित इस मामले से जुड़े कई लोगों और कंपनियों के खिलाफ की गई करोड़ो रूपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है. ईडी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें अनुब्रत मंडल, उनके परिवार के सदस्यों, उनकी फर्मो और कंपनियों और बेनामीदारों के नाम पर 36 बैंक खाते शामिल है. जिनमें कुल 25.86 करोड़ रुपये का क्रेडिट बैलेंस है. इन संपत्तियों का बाजार मूल्य कई गुना ज्यादा है.
जांच एजेंसी के मुताबिक इस मामले में अब कुल 51.13 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है. ईडी ने इस मामले में अनुब्रत मंडल और उनकी बेटी सुकन्या को गिरफ्तार किया था. इस मामले में ईडी ने हुसैन, मामले में मुख्य आरोपी अनामुल हक और सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट रैंक के अधिकारी सतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया था.
ईडी ने यह जांच सीबीआई, कोलकाता द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. इस एफआईआर में बीएसएफ के तत्कालीन कमांडेंट सतीश कुमार, किंगपिन मोहम्मद इनामुल हक और अन्य के खिलाफ बांग्लादेश में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी का आरोप लगाया गया था. इस मामले में अब तक चार आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: विधेयकों को मंजूरी में देरी को लेकर दायर तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…