देश

पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

 Ex DIG Harcharan Singh Bhullar: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके करीबियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ के 11 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज उस मामले पर आधारित है जिसमें भुल्लर पर एक आपराधिक केस को रफा-दफा करने के लिए बिचौलिए के जरिए भारी रिश्वत मांगने और आय से अधिक बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप लगा था.

जांच एजेंसी को संदेह है कि भुल्लर ने अपने सेवाकाल के दौरान अवैध रूप से धन अर्जित कर उसे विभिन्न संपत्तियों में निवेश किया है, जिसके चलते अब ईडी की टीमें चंडीगढ़, लुधियाना और पटियाला सहित कई शहरों में दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं ताकि भ्रष्टाचार के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.

11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भुल्लर और उनके करीबियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. सोमवार को ईडी की टीमों ने पंजाब और चंडीगढ़ के कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

अहम दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

ईडी ने जिन 11 जगहों पर दबिश दी, उनमें चंडीगढ़ के 2, लुधियाना के 5, पटियाला के 2 और नाभा व जालंधर का 1-1 स्थान शामिल है. यह रेड भुल्लर के घर, उनके सहयोगियों और उन लोगों के ठिकानों पर की गई है, जिन पर बेनामी संपत्ति रखने का शक है. छापेमारी के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और कई अहम दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी कार्रवाई सीबीआई (CBI) द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर पर आधारित है. आरोप है कि भुल्लर ने एक आपराधिक मामले को रफा-दफा करने के लिए बिचौलिए के जरिए भारी रिश्वत मांगी थी. सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि उनके पास अपनी कमाई के कानूनी स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति है. इसी “काली कमाई” और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए अब ईडी ने मोर्चा संभाला है.

जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच जारी

जांच एजेंसी को शक है कि पूर्व डीआईजी ने अपनी सर्विस के दौरान गलत तरीके से पैसे कमाए और उन्हें अलग-अलग बेनामी संपत्तियों में निवेश किया. ईडी अब उस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है जिसने भ्रष्टाचार के इस पैसे को ठिकाने लगाने में मदद की. माना जा रहा है कि इस जांच की आंच कुछ अन्य रसूखदार लोगों तक भी पहुंच सकती है. फिलहाल एजेंसी जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: NCRTC Recruitment 2026: मैनेजर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 9 मई आवेदन का आखिरी मौका, जानें पूरी डिटेल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 minute ago

लैब में बन गया असली सोना…पीले धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

4 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

32 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

37 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago