Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ED Raid

ईडी ने 326 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में तेलंगाना के हैदराबाद, सिकंदराबाद और मेदचल में सात ठिकानों पर छापेमारी की है. कनकधारा वेंचर्स और उसके निदेशकों के ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद हुई है.

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद की है. शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया है.

ED Raid: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की यह कार्रवाई वित्तीय घोटाला मामले में कई गई है. ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत झारखंड और ओडिशा में कुल 7 जगहों पर छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की है.

ED Raid: 131 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामानंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स से जुड़े बिहार, दिल्ली और हरियाणा के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.

ED Raid: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने दक्षिण भारत के चार राज्यों- तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 30 ठिकानों पर हुई इस छापेमारी में करोड़ों का कैश, सोना, गांजा और मेथामफेटामाइन बरामद किया गया है.

ED Raid: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापेमारी की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवम एसोसिएट्स से जुड़े कथित निवेश घोटाले में बेलगावी, चिक्कोडी और निपाणी में तलाशी अभियान चलाया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 63.30 लाख रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं.

Coimbatore Bomb Blast: कोयंबटूर बम धमाका मामले में ED ने NIA की FIR के आधार पर चेन्नई, कोयंबटूर, हैदराबाद और मुंबई में 16 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच में फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट, कथित आतंकी फंडिंग और कोवई अरबी कॉलेज के जरिए कट्टरपंथीकरण के आरोपों की जांच की जा रही है.

IDBI बैंक के नेतृत्व वाले 7 बैंकों के कंसोर्टियम से 450 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ED ने संतोष ओवरसीज लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की है. CBI की FIR के आधार पर शुरू हुई इस जांच में फर्जी बिलों, शेल कंपनियों और अवैध फंड ट्रांसफर के कई मामले सामने आए हैं.