देश

दिल्ली के किसी भी अस्पताल में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक और योजना का ऐलान करते हुए दिल्ली के बुजुर्गों को ‘संजीवनी’ दी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत दिल्ली के 60 साल उम्र से अधिक के सभी बुजुर्गों का दिल्ली के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाएगा.

उन्होंने कहा है कि “दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए ख़ुशख़बरी है. दिल्ली में 60 साल से ज़्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा. ये केजरीवाल की गारंटी है.”

हनुमान जी तरह आप लाई है संजीवनी योजना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्गों ने ही परिवार को अच्छी शिक्षा दीक्षा देकर इस काबिल बनाया है कि वह आज वह अपना काम कर रहे हैं. लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अस्पतालों में इलाज के अभाव की वजह से बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार लोग बुजुर्गों का इलाज करवाने में कतराते भी हैं क्योंकि काफी पैसा उसमें खर्च होता है.

अरविंद केजरीवाल ने रामायण के एक प्रसंग का उदाहरण देते हुए बताया कि जब लक्ष्मण जी मूर्छित हुए थे तब हनुमान जी उनके लिए संजीवनी लेकर आए थे. आज आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के सभी बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लेकर आई है. जिसके तहत दिल्ली के सरकारी और गैर सरकारी सभी अस्पतालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज फ्री किया जाएगा. इसमें ना कोई अमीर ना कोई गरीब देखा जाएगा और ना ही कोई लिमिट होगी.

चुनावी वादों के पिटारे

अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में यह घोषणा की है जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बुजुर्ग मौजूद थे. अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक योजनाओं के पिटारे खोल रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने ऑटो वालों के लिए बीमा और उनकी बेटी की शादी की योजना निकली थी.


इसे भी पढे़ं- शरद पवार ने किसानों के साथ PM Modi से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago