देश

लोगों का ध्यान भटकाने के लिए संसद में ड्रामा कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी के पास देश के लिए कुछ नहीं: भाजपा

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर पीएम मोदी ने आज कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. इस मामले पर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर का भी बयान आया है.

वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस द्वारा अमित शाह पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संसद में तीन दिन तक बहस के दौरान लोग यह जान चुके थे कि कांग्रेस पार्टी ने अपने 65 साल के शासनकाल में भारत के संविधान की क्या हालत कर दी थी. इसलिए कांग्रेस हताश है.

राजीव चंद्रशेखर का कांग्रेस पर करारा वार

उन्‍होंने कहा- “कांग्रेसियों ने भीमराव अंबेडकर को कितना अपमानित किया था. इसलिए लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी यह सब ड्रामा कर रही है. इसी तरह उन्होंने लोकसभा इलेक्शन के समय भी गृहमंत्री अमित शाह के एक वीडियो को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की थी कि अमित शाह एससी एसटी रिजर्वेशन के खिलाफ है जो एकदम झूठ था और कांग्रेस का पर्दाफाश भी हो गया था.”

राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी वापस झूठ की राजनीति में आना चाहती है. संविधान को लेकर इनका ढोंग पिछले तीन दिन की बहस में एक्सपोज हो चुका है. यह सिर्फ पॉलिटिकल ड्रामा है और राहुल गांधी की राजनीति की रणनीति का हिस्सा है क्योंकि उनके पास देश और जनता के लिए कुछ नहीं है. उनके पास कोई ना तो आईडिया है ना ही नियत है. इनकी राजनीतिक झूठ पर आधारित है.

पीएम मोदी ने भी किए सिलसिलेवार पोस्ट

पीएम मोदी ने भी कांग्रेस द्वारा अमित शाह पर लगाए जा रहे आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक के बाद एक कई सिलसिलेवार पोस्ट किए. जिसमें उन्होंने राज्यसभा में गृह मंत्री के संविधान पर चर्चा पर दिए भाषण की तारीफ की और कांग्रेस पर जमकर प्रहार भी किया. पीएम मोदी ने कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम को सड़ा हुआ बताया. उन्होंने कहा कि यह इकोसिस्टम सोचता है कि उनके झूठ से कई वर्षों के कुकर्मों, विशेषकर डॉ. अंबेडकर के प्रति उनके अपमान को छुपाया जा सकता है. लेकिन देश के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली एक पार्टी ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी/एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हर संभव गंदी चाल चली है.

‘लोगों का ध्यान हटाने के लिए गंदी राजनीति’

राजीव चंद्रशेखर ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए कहा, “प्रधानमंत्रीजी ने बहुत ठीक कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति सड़ चुकी है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पास देश को आगे बढ़ाने के लिए कोई आइडिया नहीं है. सब जानते हैं भीमराव अंबेडकर का किसने अपमान किया, किसने उनको भारत रत्न नहीं दिया, किसने इलेक्शन में उनके सामने प्रत्याशी उतारा. वहीं, नरेंद्र मोदी और भाजपा ने अंबेडकर और उनके संविधान के सिद्धांतों को कितने मान-सम्मान श्रद्धा से देखा है. लोगों का ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी की पार्टी इस तरह की गंदी राजनीति पर उतर आई है.”

यह भी पढ़िए: वक्फ बोर्ड के अधिकारों को लेकर विवाद क्यों, आखिर मोदी सरकार को Waqf Board Act को बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?

  • भारत एक्‍सप्रेस
आईएएनएस

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

1 hour ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

2 hours ago