देश

‘भाई कहीं नहीं गए..’,सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता सिंह की भावुक पोस्ट..

सुशांत सिंह राजपूत की आज यानि 14 जून को 5वीं डेथ एनवर्सरी है। इस मौके पर एक्टर की बहन श्वेता का अपने भाई के लिए पोस्ट में दर्द छलका है।

सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं डेथ एनवर्सरी के मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है. इस मौके पर उन्होंने अपने दिवंगत भाई को याद करते हुए उनसे जुड़ी यादें और मैसेज शेयर किया है. इस वीडियो में श्वेता ने सुशांत की पर्सनालिटी को लेकर बातें शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने इमोशनल होते हुए अपने भाई द्वारा सेट किए गए आदर्शों को जीवित रखने की अपील की.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई की याद में एक दिल को छूने वाला वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में श्वेता ने बताया कि सुशांत का असली मतलब क्या था. श्वेता कहा, “भाई आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं. उनका जीवन पवित्रता, उत्साह, और सीखने की अदम्य चाहत से भरा हुआ था. उनका प्यार आज भी हमारे साथ जिंदा है.”

वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में श्वेता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, “चाहे कुछ भी हो जाए, हमें हिम्मत नहीं हारनी . सुशांत हमेशा अच्छाई और भगवान पर विश्वास करते थे. हमें भी उसी रास्ते पर चलना चाहिए।” श्वेता ने ये भी कहा कि सुशांत का नाम किसी भी नेगेटिविटी फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उनका उद्देश्य कभी भी दूसरों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था.

यह भी पढ़ें– ईरान पर हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने PM Modi से की बात, भारत का जोर- शांति और स्थिरता जल्द बहाल हो

न्याय के लिए लड़ रही श्वेता

14 जून 2020 को मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए सुशांत सिंह राजपूत का निधन अभी भी कई सवालों में गिरा हुआ है. श्वेता तब से ही अपने भाई के न्याय के लिए लड़ी. मार्च 2024 में श्वेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि सुशांत की मौत की सीबीआई जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि दुखी परिवार और फैंस को न्याय मिल सके. साल 2025 में सुशांत सिंह के केस को कोर्ट ने बंद कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago