गृह मंत्री अमित शाह.
मध्य प्रदेश भाजपा (BJP) के सभी 201 सांसदों और विधायकों के लिए शनिवार से पचमढ़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू हो रहा है. इस भव्य आयोजन का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जबकि समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.
प्रदेश BJP इकाई ने इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की है. इस शिविर में पार्टी के 201 जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जहां सत्ता और संगठन से जुड़े मुद्दों पर 24 सत्रों में गहन चर्चा होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट के सभी मंत्री, सांसद और विधायक तीन दिनों तक शिविर स्थल पर ही रहेंगे.
इस शिविर की खासियत पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण होना है. पूरे आयोजन स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखा गया है. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सभी सांसद और विधायक अपनी मां के नाम एक-एक पेड़ लगाएंगे. इसके अलावा, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षा पर एक विशेष सत्र भी आयोजित होगा, जो इस शिविर को और भी विशिष्ट बनाता है.
शिविर में एक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल की उपलब्धियों और जनसंघ से लेकर भाजपा तक की ऐतिहासिक यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा. सभी जनप्रतिनिधियों को विशेष पटका पहनाया जाएगा, जो इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगा. प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि शिविर में सैद्धांतिक और व्यवहारिक विषयों के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी.
इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों को सुशासन, अनुशासन, जनता के बीच व्यवहार, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा. सुबह योग और प्रार्थना से लेकर रात तक का शेड्यूल तय किया गया है, जिसमें जीवन और राजनीति में संतुलन बनाए रखने की सीख भी दी जाएगी.
शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता पचमढ़ी पहुंच चुके हैं. आयोजन के लिए लगभग 350 कमरों को आरक्षित किया गया है. मंत्रियों के स्टाफ और अधिकारियों के लिए निजी होटलों में भी व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के लिहाज से मटकुली से पचमढ़ी तक के रास्तों पर पुलिस तैनात की गई है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने विजय रूपाणी के साथ तस्वीरें शेयर की, संगठन के कार्यों में योगदान को किया याद
शिविर में भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, एल. मुरुगन, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे. यह शिविर न केवल पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेगा, बल्कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए प्रेरित करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…