नवीनतम

छात्र रहें तैयार, आज NTA जारी करेगा NEET UG 2025 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

छात्र रहें तैयार, आज NTA जारी करेगा NEET UG 2025 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

कब खत्म होगा नीट यूजी के लाखों छात्रों का इंतजार
नीट यूजी की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. छात्रों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शनिवार को नीट यूजी का परिणाम घोषित करेगा. नीट यूजी की परीक्षा दे चुके 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होगा और वह एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.

किस वेबसाइट पर परिणाम देखा जाएगा ?

हालांकि, इस दौरान छात्रों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही परिणाम देखें. कई बार सोशल मीडिया पर चल रही फेक वेबसाइट के जाल में छात्र फंस जाते हैं. इसीलिए, किसी भी तरह के नोटिफिकेशन के लिए छात्र एनटीए की वेबसाइट को ही सर्च करें.

परीक्षा का परिणाम कैसे देखने होगा

छात्रों को परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट ‘नीटडॉटएनटीएडॉटएनआईसीडॉटइन’ पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर नीट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें. इसके बाद रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें. परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर नीट यूजी परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है.

ये भी पढ़े:Weather Update: प्रचंड गर्मी से मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी, कहा- अगले…

एनटीए ने क्या बताया ?

एनटीए ने बताया कि सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक एनटीए वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं. एनटीए की ओर से नीट यूजी की परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था. रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे.

ऑल इंडिया में टॉप करने वाले छात्र के बारे में जानकारी कहा साझा की जाएगी

कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड भी नीट की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद एनटीए एक रिलीज भी जारी करेगा, जिसमें परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के बारे में एक लिस्ट होगी. इसके साथ ही ऑल इंडिया में टॉप करने वाले छात्र के बारे में जानकारी साझा की जाएगी.

–भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago