देश

Rajouri Encounter: राजौरी में सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़, पैरा कमांडो यूनिट के 3 जवानों को लगी गोली

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोटे के जंगलों में तलाशी अभियान के साथ सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. जिसमें 9 पैरा कमांडो स्पेशल यूनिट के 3 जवान घायल हो गए. जिसकी जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी. मुठभेड़ सोमवार देर शाम से चल रही है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सेना ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार कालाकोटे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. ब्रोह और सूम वन इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही थी. तभी आतंकवादियों ने घेराबंदी को तोड़ने की कोशिश की. इस दौरान फायरिंग शुरू हो गई. जिसमें तीन जवानों को गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें-  Rajasthan: “उदयपुर में जो हुआ…चुनाव से पहले PM मोदी ने याद दिलाया कन्हैया हत्याकांड”, सेट हो गया बीजेपी का चुनावी एजेंडा?

भागने के सभी रास्तों को किया गया सील

अधिकारियों ने कहा कि भागने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. इससे पहले सोमवार को दिन में गोलियों की आाज सुनाई दी थी. बाद में पता चला था कि सुरक्षा बलों ने ये फायरिंग संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की जांच के लिए की थी.

यह भी पढ़ें- “हम BJP के सच्चे सैनिक…”, चुनाव में टिकट कटने की अटकलों के बीच बोले आकाश विजयवर्गीय- 1 लाख वोटों से जीतेंगे पिता

नगर निगम पार्षद पर बंदूकधारियों ने किया जानलेवा हमला

वहीं, अन्य घटना में एक बंदूकधारी ने श्रीनगर में पुराने शहर के कावदारा इलाके में एक नगर निगम पार्षद पर हमला किया गया. पार्षद पर उनके घर के बाहर कम से कम दो गोलियां चलाई गईं. उस पर पिस्तौल से गोलियां चलाई गईं. हालांकि वह बाल-बाल बच गए. पुलिस का कहना है कि पार्षद की पहचान माजिद शांगलू के रूप में हुई है. माजिद ने कहा कि उन्होंने गोलीबारी सुनी और दावों की पुष्टि कर रहे हैं. वहीं माजिद के परिवार का कहना है कि बुर्का पहने एक व्यक्ति ने गोलीबारी की और घटना के बाद माजिद ने उसका पीछा किया लेकिन हमलावर भागने में सफल रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago