देश

बहराइच: सीएम योगी के दौरे से पहले खेतों में मिला विस्फोटक, साजिश की आशंका, जांच में जुटा प्रशासन

बहराइच जिले के महसी क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से महज 36 घंटे पहले एक बड़ा सुरक्षा खतरा सामने आया है. सिकंदरपुर गांव में खेतों के बीच दो ट्रकों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पाई गई, जिसे तारों के माध्यम से खेत में बिछाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार, अल्फा इंडिया लिमिटेड नाम की एक कंपनी इस क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन (तेल) की खोज के लिए कार्य कर रही थी. हालांकि, कंपनी के पास विस्फोटक उपयोग की कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं थी, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया.

मामला कैसे सामने आया?

स्थानीय ग्रामीणों ने खेतों में संदिग्ध गतिविधियां देखीं और जब बिना अनुमति तार बिछाने की बात सामने आई, तो उन्होंने भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को इसकी जानकारी दी. विधायक मौके पर पहुंचे और कंपनी से कागजात मांगे, लेकिन कर्मचारी कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके. इस पर विधायक ने तुरंत काम रुकवाते हुए इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी संभावित साजिश करार दिया और सीएम का दौरा रद्द करने की मांग की.

जांच में जुटा प्रशासन

सूचना मिलने पर हरदी थाने की पुलिस और अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन घटनास्थल पर पहुंचे. विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया गया है और कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि उन्हें इस कार्य की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी. कंपनी के इंजीनियर कुलदीप ने बताया कि उनके पास फरवरी से ही तेल अन्वेषण की अनुमति है, लेकिन रविवार होने के कारण वे स्थानीय अधिकारियों को सूचित नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि सोमवार को वे अनुमति पत्र दिखा देंगे.

संवेदनशील इलाका, नेपाल सीमा से सटा

बहराइच जिला नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और हाल ही में यहां पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से घुसपैठ की आशंका भी जताई गई थी. ऐसे में बिना अनुमति विस्फोटक का इस्तेमाल करना बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है.

सीएम का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जून को बहराइच के चितौरा घाट स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण करने वाले हैं. जहां विस्फोटक मिला है, वह स्थान कार्यक्रम स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इसे हल्के में नहीं ले रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago