मुंब्रा स्टेशन पर बड़ा हादसा.
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हो गया. ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रही फास्ट लोकल ट्रेन से कई यात्री ट्रैक पर अचानक गिर गए, जिसमें से 5 यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने की वजह से तमाम यात्री गेट पर लटककर सफर कर रहे थे, तभी अचानक ये हादसा हो गया. रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर कहा, दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से कुल 8 यात्रियों के गिरने और उनमें से कुछ की इस दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं. घायलों को तुरंत शिवाजी अस्पताल और ठाणे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय प्रशासन समन्वय कर रहा है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को जल्द ही राहत मिले. रेलवे विभाग ने इस घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…
दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 22 बड़े प्रस्तावों को…
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…