इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के पार्षद रविन्द्र कुमार सोनकर को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है.
यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने पार्षद रविन्द्र कुमार सोनकर उर्फ बबलू की याचिका पर दिया. याचिका में अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने पैरवी की। कोर्ट ने इस याचिका को इसी मामले में लंबित दूसरी याचिका के साथ जोड़ने का निर्देश दिया है.
रविन्द्र कुमार सोनकर पर मंडुवाडीह थाने में मामला दर्ज है। इसी आधार पर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने इस केस में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
यह मामला फिलहाल वाराणसी की विशेष गैंगस्टर कोर्ट में लंबित है. पार्षद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पूरी केस कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी. उन्होंने संज्ञान आदेश को भी चुनौती दी थी. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख तक कार्यवाही पर रोक लगा दी है. इससे पार्षद को बड़ी राहत मिली है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…