देश

अब बिना गारंटी मिलेगा निर्यात के लिए लोन! आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

सरकार ने सभी छोटे-बड़े निर्यातकों (Exporters) के लिए बड़ी खुशखबरी लाई है. मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में निर्यातकों की वित्तीय सहायता के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम (CGSE) को मंजूरी दी गई है. इस स्कीम के तहत निर्यात में मदद मिलेगी, साथ ही देश में आयात-निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा.

20,000 करोड़ रुपये की स्कीम को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को एक बैठक की. इस बैठक में निर्यातकों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (CGSE) शुरू करने की मंजूरी दी गई. इस स्कीम के तहत नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) 100% क्रेडिट गारंटी देगी, जिससे निर्यात में तेजी आएगी. साथ ही बिना किसी कोलेटरल (लोन के बदले गारंटी) के क्रेडिट मिलेगा.

इस योजना के तहत छोटे-बड़े सभी (MSMEs) द्वारा अनुमोदित निर्यातकों को 20,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

रणनीति और लक्ष्य

यह योजना वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा राष्ट्रीय क्रैडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी ताकि पात्र एक्सपोर्टर्स (MSMEs) को MLI द्वारा अतिरिक्त ऋण सहायता प्रदान की जा सके, जिनमें MSME भी शामिल हैं. DFS सचिव की अध्यक्षता में गठित एक प्रबंधन समिति इस योजना की प्रगति और कार्यान्वयन की देखरेख करेगी.

ये भी पढे़ें:  मान गए डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में शटडाउन खत्म, भारत में खुशी क्यों? जानिए असर

आत्मनिर्भर बनेगा भारत

इस योजना से भारतीय निर्यातकों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि और नए व उभरते बाजारों में विविधीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. CGSE के तहत देशभर में कोलेटरल (लोन के बदले गारंटी) फ्री क्रेडिट मिलागा, बिजनेस का सही सचालन सुनिश्चित होगा और 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भारत की प्रगति को मजबूत करेगा. यह आत्मनिर्भर भारत की ओर भारत की यात्रा को और बढ़वा देगा.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

5 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago