देश

TB के विरुद्ध भारत की अभूतपूर्व सफलता, नए मामलों में 21% कमी आई; WHO की रिपोर्ट पर PM मोदी ने खुशी जताई

WHO Report On TB Decline: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 की सराहना करते हुए कहा कि भारत की टीबी के खिलाफ लड़ाई में उल्लेखनीय गति हासिल हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडिल पर लिखा, “TB के खिलाफ भारत की लड़ाई अभूतपूर्व गति पकड़ रही है. WHO की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 में भारत ने 2015 से TB के नए मामलों में सराहनीय कमी दर्ज की है, जो वैश्विक गिरावट की दर से लगभग दोगुनी है. यह दुनिया में सबसे तेज गिरावटों में से एक है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “इलाज कवरेज का विस्तार, ‘मिसिंग केसेज’ में कमी और उपचार सफलता दर में निरंतर वृद्धि समान रूप से उत्साहजनक है. मैं इस सफलता के लिए सभी को बधाई देता हूं. हम फिट और हेल्‍दी भारत देखने के लिए प्रतिबद्ध हैं!” इस पोस्ट में WHO को टैग करते हुए पीएम ने रिपोर्ट की मुख्य बातों पर प्रकाश डाला.

भारत ने दर्ज की सबसे तेज गिरावट- WHO

WHO की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टीबी के नए मामलों (इंसिडेंस) में 2015 से 21% की कमी आई है. 2015 में प्रति लाख आबादी पर 237 मामले थे, जो 2024 में घटकर 187 हो गए. यह वैश्विक गिरावट दर (12%) से लगभग दोगुनी है और उच्च टीबी भार वाले अन्य देशों से अधिक है. भारत वैश्विक मामलों का 25% हिस्सा रखता है, लेकिन गिरावट की गति सराहनीय है.

इलाज कवरेज और मिसिंग केसेज में सुधार

नई तकनीकों, सेवाओं के विकेंद्रीकरण और सामुदायिक लामबंदी से भारत का टीबी ट्रीटमेंट कवरेज 2015 के 53% से बढ़कर 2024 में 92% से अधिक हो गया. 2024 में 27 लाख अनुमानित मामलों में से 26.18 लाख मरीजों का निदान हुआ. ‘मिसिंग केसेज’ (रिपोर्ट न हुए मामले) 2015 के 15 लाख से घटकर 2024 में एक लाख से कम रह गए. एमडीआर टीबी में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई.

मृत्यु दर में कमी और सरकारी प्रतिबद्धता

टीबी से मृत्यु दर 2015 में प्रति लाख पर 28 से घटकर 2024 में 21 हो गई. पिछले 9 वर्षों में टीबी कार्यक्रम के लिए सरकारी फंडिंग में दस गुना वृद्धि हुई है. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपचार सफलता दर 90% पहुंची, जो वैश्विक 88% से अधिक है.

टीबी मुक्त भारत अभियान की व्यापक पहुंच

दिसंबर 2024 से शुरू अभियान ने 19 करोड़ से अधिक संवेदनशील लोगों की जांच की, जिसमें 24.5 लाख से अधिक टीबी मरीजों का पता चला, जिनमें 8.61 लाख लक्षणहीन मामले शामिल हैं. नी-क्षय पोषण योजना के तहत 1.37 करोड़ लाभार्थियों को 4,406 करोड़ रुपये वितरित किए गए.

टीबी उन्मूलन: आगे की चुनौतियां और प्रतिबद्धता

हालांकि, भारत 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन फंडिंग की कमी और ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी चुनौतियां बनी हुई हैं. पीएम मोदी की प्रतिक्रिया ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स और नीति निर्माताओं के प्रयासों की सराहना की है. यह सफलता ‘विकसित भारत’ के विजन को मजबूत करती है.

TB Elimination: PM मोदी ने की टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री और उच्चाधिकारी रहे मौजूद

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वकीलों और मुवक्किलों की गोपनीयता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसी द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री…

12 minutes ago

‘राशन में गड़बड़ी तो चुप्पी नहीं…’, WhatsApp से भेजें ‘Hi’ और दिल्ली से पाएं समाधान

Anna Sahayata WhatsApp Number: भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई पहल…

20 minutes ago

नेपाल की बारिश से बिहार में आफत, बागमती खतरे के निशान से पार, मुजफ्फरपुर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा…

21 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यप्रणाली और प्रासंगिकता पर उठे सवाल, जेड. के. फैजान बोले-निष्क्रिय और अप्रभावी हो गया है संगठन

पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड. के. फैजान ने ऑल…

24 minutes ago

हाथ में नियुक्ति पत्र, चेहरे पर मुस्कान: नवनियुक्त पंचायत अधिकारियों संग CM योगी की सेल्फी हुई वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम…

39 minutes ago

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

47 minutes ago