देश

भारत दौरे पर आए चिली के राष्ट्रपति बोरिक से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के साथ बातचीत की. दोनों नेताओं ने दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.

विदेश मंत्री ने एक्स पर दी जानकारी

जयशंकर ने ट्वीट किया, “चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक से मुलाकात कर खुशी हुई. हमारे दीर्घकालिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं.”

विदेश मंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज उनकी बातचीत से नई साझेदारियां और अधिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा.” लइससे पहले दिन में बोरिक पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. हवाई अड्डे पर उतरने पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

विदेश मंत्रालय ने पोस्ट किया, “आपका स्वागत है, राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक! चिली के राष्ट्रपति बोरिक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.”

राष्ट्रपति बोरिक के साथ मंत्रियों, संसद सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापार प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और भारत-चिली सांस्कृतिक आदान-प्रदान में शामिल प्रमुख चिलीवासियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है. चिली के राष्ट्रपति 5 अप्रैल को अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा भी करेंगे.

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया

भारत पहुंचने के बाद चिली के राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “सुबह 6:30 बजे दिल्ली में. ऐसे समय में जब बहुपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक जरूरी है. हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाले देश के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके साथ हम कृषि व्यवसाय, इनोवोवेशन, रचनात्मक उद्योगों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास के लिए समान आधार और अवसर साझा करते हैं.”

यह भी पढ़ें- उत्कल दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा दिवस पर दी बधाई, बोले- भारत को अपने इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व

राष्ट्रपति बोरिक ने कहा, “हम अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए यहां आए हैं और इसीलिए मेरे साथ सरकारी अधिकारी, राष्ट्रीय कांग्रेस, व्यापार जगत के नेता, इनोवेशन, संस्कृति के क्षेत्र के नेता, प्रतिष्ठित प्रोफेसर और छात्र मौजूद हैं. कार्यक्रम बहुत व्यस्त है. मैं आपको जानकारी देता रहूंगा!”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

6 seconds ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

9 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

25 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago