आईपीएल

LSG vs PBKS Match Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स से होगी टक्कर, जानें सारी डिटेल्स

LSG vs PBKS Match Preview: 1 अप्रैल 2025 को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा.

एलएसजी की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत अपनी टीम के साथ आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. वे अपने पिछले घरेलू मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर जीत की लय में लौटे हैं. इस बार उनका लक्ष्य पंजाब किंग्स के खिलाफ घर में लगातार जीत दर्ज करना है.

वहीं, पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपनी शुरुआत नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस पर 11 रन से जीत के साथ की थी. पंजाब के शीर्ष क्रम में विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कप्तान श्रेयस अय्यर हैं. मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे मजबूत खिलाड़ी हैं.

गेंदबाजी में पंजाब किंग्स के पास अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार व्यशाक जैसे बेहतरीन विकल्प हैं.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर है. एलएसजी ने 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की है. पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो एलएसजी ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हराया था.

मैच का लाइव प्रसारण: इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

टीमों की सूची

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आरएस हंगरगेकर, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शीन कुलकर्णी.

पंजाब किंग्स: जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश.


इसे भी पढ़ें- हरभजन सिंह ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- “महान खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके रन ज्यादातर हारने वाले मैचों में…”


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

6 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

40 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

58 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago