देश

करोड़ों की ठगी की फिराक में थे ठग! हिंडौन पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाशों को दबोचा, ऐसे करते थे शिकार

रिपोर्ट – शीला मीणा


करौली: हिंडौन की नई मंडी थाना पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी करौली के अलावा धौलपुर और सवाई माधोपुर जिलों से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरोह ग्रामीण इलाकों में जाकर ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जिन्हें सोने की पहचान या उसकी जांच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती थी.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का कथित मास्टरमाइंड लोकेन्द्र गुर्जर भी शामिल है. उसके साथ प्रतिभान सिंह जाटव, राम प्रसाद उर्फ बबलू बैरवा, नरेश कुमार उर्फ बाबू वाल्मीकि और राजू सिंह गुर्जर को भी पकड़ा गया है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 811 ग्राम नकली सोना बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि इसी नकली सोने को असली बताकर लोगों को विश्वास में लेकर करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये तक की ठगी की जा सकती थी. बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इससे पहले कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और किन-किन इलाकों में इस तरह की वारदातें कीं.

कार्रवाई के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, तीन सिम कार्ड और दो बाइक भी मिली हैं. इन सामानों की भी जांच की जा रही है, ताकि गिरोह के संपर्कों और उसके काम करने के तरीके के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके.

गांवों में लोगों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में पुलिस के सामने गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी गांव और देहात के इलाकों में पहुंचते थे और वहां लोगों को नकली सोना      को असली बताकर अपने भरोसे में लेते थे. इसके बाद उन्हें सोने के बदले पैसा देने या किसी तरह का सौदा करने के लिए तैयार किया जाता था.

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली सोना कहां से लाया जाता था और इसे तैयार करने या अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने में और कौन लोग शामिल थे.

इस कार्रवाई में नई मंडी थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की भूमिका अहम रही. पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी नरेश पोसवाल के नेतृत्व में की गई. मामले की जानकारी देते हुए एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली सोना और अन्य सामान बरामद किया है.

ये भी पढ़ें: ‘बिहार के लिए महात्मा गांधी हैं नीतीश कुमार…’ जोश-जोश में ये क्या बोल गए मंत्री शैलेश कुमार?

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

9 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

15 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

29 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

35 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago