Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘बिहार के लिए महात्मा गांधी हैं नीतीश कुमार…’ जोश-जोश में ये क्या बोल गए मंत्री शैलेश कुमार?

Shailesh Kumar On Nitish Kumar: बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार ने नीतीश कुमार को बिहार का गांधी करार दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो ऑलरेडी बिहार में जितना काम किया है, अगर आप देखेंगे कि आजादी के बाद कोई एक महात्मा गांधी यहां पर पैदा लिया. तो दूसरा महात्मा गांधी बिहार के लिए नीतीश कुमार जी हैं.

jdu-minister-shailesh-kumar-compares-nitish-kumar-to-mahatma-gandhi

जदयू नेता शैलेश कुमार ने नीतीश कुमार को बिहार का गांधी बताया.

Shailesh Kumar On Nitish Kumar: बिहार में जब से सत्ता हस्तांतरण हुआ है तब से बीजेपी और जदयू के बीच अंदरखाने जंग जारी है. दावा यहां तक किया जा रहा है कि जदयू अभी भी सम्राट चौधरी को अपना नेता मानने से हिचक रही है. इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता शैलेश कुमार ने नीतीश कुमार को लेकर गजब का बयान दे दिया है. जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शैलेश कुमार ने नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से की है. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए नीतीश कुमार ही महात्मा गांधी हैं.

दूसरा महात्मा गांधी हैं नीतीश

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो ऑलरेडी बिहार में जितना काम किया है, अगर आप देखेंगे कि आजादी के बाद कोई एक महात्मा गांधी यहां पर पैदा लिया. तो दूसरा महात्मा गांधी बिहार के लिए नीतीश कुमार जी हैं.

दरअसल शैलेश कुमार भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिंदा रहते हुए लोग उसका अनुभव नहीं करते. लेकिन मैं आपको बता देता हूं कि नीतीश कुमार ने वैसा काम किया है, एक तो विकास के मामले में कोई उनका विरोध नहीं कर सकता.

भारत के विकास पुरुष हैं नीतीश कुमार

उन्होंने नीतीश कुमार को भारत का सबसे बड़ा विकास पुरुष तक करार दिया. उन्होंने कहा कि भारत का कोई भी नेता विकास के मामले में नीतीश कुमार का ना तो विरोध कर सकता है और ना ही उंगली उठा सकता है.

शैलेश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ने पर नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे सबसे बड़ा त्याग बताया.

ये भी पढ़ें- PM CARES Fund के आंकड़े आए सामने: एफडी में जमा हैं ₹6,641 करोड़, वित्त वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट जारी

बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि एक मुख्यमंत्री रहते हुए सीएम कुर्सी का त्याग कर देने जैसा काम सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही कर सकते हैं. बिहार और भारत की राजनीति में दूसरा नीतीश कुमार पैदा नहीं हो सकता.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital