भारत के करोड़ों छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब छात्रों का यह इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के मुताबिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ फरवरी के पहले सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित की जा सकती है.
वर्ष 2026 में आयोजित होने जा रहा परीक्षा पे चर्चा का यह 9वां संस्करण होगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी छात्रों से संवाद करेंगे. यह संवाद कार्यक्रम कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए होगा.
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले व्यक्तियों की संख्या साढ़े चार करोड़ के पार पहुंच गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार 4 करोड़ 50 लाख 13,379 लोगों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ का हिस्सा बनने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. केवल छात्र ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में शिक्षकों व अभिभावकों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है.
वहीं, सीबीएसई ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे कक्षा 6 एवं उससे ऊपर के सभी छात्रों के लिए कार्यक्रम की व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा लाइव देखने की समुचित व्यवस्था करें, ताकि परीक्षा पे चर्चा 2026 को एक बड़ी सफलता बनाया जा सके.
दरअसल, यह एक ऐसा अभियान है जिसे प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आगे बढ़ाया गया है. इसका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे समाज को एक साथ लाना है ताकि एक ऐसा माहौल बनाया जा सके जहां प्रत्येक बच्चे के अनोखे व्यक्तित्व का सम्मान हो, उसे प्रोत्साहन मिले. इस संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी सभी से यह आग्रह करते आए हैं कि परीक्षाओं को सही परिप्रेक्ष्य में देखें, उन्हें जीवन-मरण का प्रश्न बनाकर अनावश्यक तनाव और दबाव न पैदा करें.
पीएम मोदी के संवाद में छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी शामिल रहेंगे. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यहां होने वाले संवाद के जरिए अभिभावक और शिक्षक छात्रों को उनके सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में बेहतर सहयोग दे सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के इस संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य परीक्षाओं से जुड़े तनाव को कम करना, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और पढ़ाई को एक सकारात्मक अनुभव बनाना है. यही कारण है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ में देश भर के छात्र शामिल होते हैं.
इस संवाद का हिस्सा बनने के लिए 4 करोड़ 19 लाख 14,056 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. वहीं 24 लाख 84 हजार 259 शिक्षक भी संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. इनके अलावा 6 लाख 15,064 अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है.
शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह विशेष संवाद छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को एक साथ लाकर परीक्षाओं को सीखने के उत्सव में बदलने का प्रयास करता है. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों डीडी नेशनल, डीडी न्यूज़, डीडी इंडिया सहित प्रमुख निजी टीवी चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा आकाशवाणी (एमडब्ल्यू एवं एफएम) पर भी इसका प्रसारण होगा.
डिजिटल माध्यमों पर यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, माईगोव जैसे वेब प्लेटफॉर्म्स तथा यूट्यूब (शिक्षा मंत्रालय), फेसबुक लाइव और स्वयं प्रभा चैनलों पर उपलब्ध रहेगा.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ को भारत के रिफॉर्म की गति की व्यापक तस्वीर बताया
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…