फरवरी की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आई है. रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर सफर, लोन और संपत्ति की खरीद-बिक्री तक, इस महीने लागू हुए कुछ फैसले सीधे आपकी जेब और सुविधाओं पर असर डालने वाले हैं. कहीं महंगाई का झटका है तो कहीं राहत की उम्मीद भी दिख रही है. आइए जानते है फरवरी से लागू हुए 6 बड़े बदलाव, जिनका असर लगभग हर परिवार पर पड़ेगा.
1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. सरकार ने पान मसाला, गुटखा और खैनी जैसे उत्पादों पर अब सीधे 40% GST लागू कर दिया है. पहले इन पर 28% GST के साथ अलग से सेस लगता था.
इसके अलावा सिगरेट पर लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी भी तय की गई है, जो प्रति स्टिक ₹2.05 से लेकर ₹8.5 तक हो सकती है. एक्साइज और GST दोनों लगने से “टैक्स पर टैक्स” की स्थिति बन रही है, जिसका असर सीधे MRP पर पड़ेगा. बाजार में सिगरेट और तंबाकू की कीमतें 15% से 40% तक बढ़ने की आशंका है. हालांकि, बीड़ी पीने वालों को थोड़ी राहत दी गई है, क्योंकि बीड़ी पर GST घटाकर 18% कर दिया गया है.
नई कार, जीप और वैन खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है. अब फास्टैग जारी करते समय KYV यानी “नो योर व्हीकल” वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी. NHAI ने यह प्रक्रिया बंद कर दी है.
इतना ही नहीं, जिन वाहनों पर पहले से फास्टैग लगा है, उनके लिए भी अब रूटीन KYV जरूरी नहीं रहेगा. सिर्फ तभी जांच होगी जब किसी तरह की शिकायत सामने आएगी.
19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 50 रुपए तक महंगा हो गया है. दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹1740.50 हो गई है. चेन्नई जैसे शहरों में भी दामों में बढ़ोतरी हुई है. इससे होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है.
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 4 से 6 फरवरी तक चलेगी. उम्मीद है कि रेपो रेट में 0.25% की कटौती हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI घट सकती है.
एविएशन फ्यूल के दाम करीब ₹1,000 प्रति किलोलीटर घटाए गए हैं. इससे एयरलाइंस की लागत कम होगी और आने वाले दिनों में हवाई टिकट सस्ते होने की संभावना है.
प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में AADHAR ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में अब संपत्ति खरीदने-बेचने के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी हो गया है. इसका मकसद फर्जीवाड़े और बेनामी सौदों पर रोक लगाना है. जल्द ही इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी है.
ये भी पढ़ें: दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्थाओं का बजट: अमेरिका से लेकर चीन तक के बजट में क्या होता है खास?
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…